Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging problem in Bareilly Ward 7 Veer Bhatti

बरेली: वार्ड सात वीर भट्टी में जलभराव से निजात की राह देख रहे लोग, नाला बना मुसीबत

Sun, 29 Nov 2026 04:30 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 29 Nov 2026 04:30 PM IST
सार
Register For Event

बरेली के वार्ड सात वीर भट्टी में रविवार को अमर उजाला की ओर से वार्ड संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं को बताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां जलभराव बड़ी मुसीबत बन गया है। बारिश से स्थिति और खराब हो जाती है। 

विज्ञापन
Waterlogging problem in Bareilly Ward 7 Veer Bhatti
वार्ड संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर के वार्ड सात वीर भट्टी में सड़क व विकास कार्यों के बीच जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। बारिश होते ही सुभाषनगर पुलिया की ओर से आने वाला पानी मुख्य मार्ग से होते हुए गलियों में भर जाता है। गंदे नाले ओवरफ्लो होने से कई घरों में पानी घुस जाता है। वर्षों पुरानी जल निकासी व्यवस्था बढ़ती आबादी का बोझ नहीं उठा पा रही है। नाले की सफाई और कूड़ा निस्तारण में भी नियमितता नहीं है। इससे समस्या और गंभीर हो जाती है। यह समस्या स्थानीय लोगों ने रविवार को आयोजित वार्ड संवाद में बताई। इसके अलावा भी कई समस्याएं सामने आईं। 

विज्ञापन


सुनीता कुमारी ने बताया कि अनुपम नगर में 10 साल से सड़क की समस्या बनी हुई है। इसके लिए कई बार शिकायत की, जिसके बाद भी समाधान नहीं हो सका। साथ ही मतदाता सूची में नाम नहीं है। गुलशन ने बताया कि सुभाष पुलिया से आने वाला पानी वार्ड में आकर रुक जाता है। आगे रेलवे की जमीन होने के कारण पानी की निकासी का रास्ता नहीं मिल पा रहा है। रेलवे से एनओसी के लिए कई बार पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन


अविरल सिंह चौहान ने बताया कि नाले की समस्या बहुत बड़ी है। जिसके लिए पार्षद की तरफ से प्रयास जारी है। फिलहाल नाले को स्लैब से ढकने का काम शुरू कराया गया है। दो से तीन महीने में काम पूरा हो जाएगा। राजेंद्र कुमार व अमित किशोर ने बताया कि बंदरों व छुट्टा पशुओं की भी समस्या अधिक हो गई है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की तरफ से ठोस कवायद की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दशकों पुरानी जल निकासी प्रणाली बनी समस्या
विकास महर्षि ने बताया कि शहर की जल निकासी प्रणाली दशकों पुरानी है। आबादी बढ़ने के बावजूद ड्रेनेज सिस्टम को नए सिरे से डिजाइन नहीं किया गया। जब तक पूरे शहर की जल निकासी व्यवस्था का पुनर्गठन नहीं होगा, तब तक निचले इलाकों को जलभराव से राहत मिलना मुश्किल है।

बारिश में नाला रहता है उफान पर
शिव कुमार पाठक ने बताया कि गंदा नाला लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश में नाला उफान पर आ जाता है। गलियों में इतना पानी भर जाता है कि आपात स्थिति में लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

नियमित रूप से नहीं होता कूड़ा उठान
चंद्रपति ने बताया कि सफाईकर्मी कई-कई दिन बाद नालियों की सफाई करने पहुंचते हैं। कूड़ा भी नियमित रूप से नहीं उठता। एक बार सफाई होने के बाद दोबारा कूड़ा उठाने में हफ्ते भर तक लग जाता है।

सफाईकर्मियों की कमी भी बनी समस्या 
पार्षद सौरभ कुमार ने बताया कि वार्ड का क्षेत्रफल और आबादी बढ़ने के कारण सफाईकर्मियों की संख्या कम पड़ रही है। कुछ स्थानों पर रोज सफाई होती है, जबकि कई जगह दो-तीन दिन बाद कूड़ा उठ पाता है। उन्होंने नगर निगम से अतिरिक्त सफाईकर्मी उपलब्ध कराने की जरूरत बताई। वहीं, उनका कहना है कि वार्ड में करीब 90 प्रतिशत खंभों पर स्ट्रीट लाइट लग चुकी हैं। शेष स्थानों पर भी एक-दो महीने में लाइटें लगवा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed