Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal recovery at multilevel parking without tender in Bareilly

बरेली: मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध उगाही, तीन माह से बगैर टेंडर के वसूला जा रहा शुल्क

Sun, 29 Nov 2026 03:56 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 29 Nov 2026 03:56 PM IST
सार
Register For Event

बरेली में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुतुबखाना में बनी मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध रूप से शुल्क वसूला जा रहा है। पार्किंग का तीन माह से टेंडर नहीं हुआ है। नगर निगम के कर्मचारी बगैर टिकट के वाहन स्वामियों से 100 रुपये शुल्क वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
Illegal recovery at multilevel parking without tender in Bareilly
मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुतुबखाना में बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग का टेंडर तीन माह से नहीं कराया गया है। इससे जहां राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं नगर निगम के कर्मचारी बगैर टिकट के ही वाहन स्वामियों से शुल्क वसूल रहे हैं। यहां पार्क होने वाले वाहनों की संख्या कम दिखाई जाती है। अमर उजाला के स्टिंग में शनिवार को यह मामला सामने आया है।

विज्ञापन


अमर उजाला की टीम शनिवार अपराह्न तीन बजे कुतुबखाना स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पहुंची तो वहां कई वाहन स्वामियों को बगैर टिकट दिए ही शुल्क के रूप में 100 रुपये वसूले जा रहे थे। इस दौरान पार्किंग स्थल वाहनों से खचाखच भरा था। 30 से अधिक वाहन एक साथ खड़े थे। आधे घंटे के अंदर 20 से अधिक वाहन आए और गए। इससे वहां मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों की अच्छी आमदनी  हुई, लेकिन उनकी ओर से इसका कोई हिसाब नहीं रखा गया। शाम 7:15 बजे टीम दोबारा वहां पहुंची। बाहर निकलकर तीन वाहन चालकों से बारी-बारी से पूछताछ की तो किसी ने बताया कि उनको पर्ची नहीं दी तो कुछ ने बताया कि पर्ची वापस ले ली।
विज्ञापन


किसी को पर्ची दी, किसी से वापस ली 
शाहजहांपुर के नदीम ने बताया कि वह सुबह आए थे। पार्किंग के लिए 100 रुपये दिए, लेकिन उनको कोई पर्ची नहीं दी गई। फतेहगंज पूर्वी निवासी संजीव गुप्ता ने बताया कि आधा घंटे पहले वाहन खड़ा किया था, जिसके लिए 100 रुपये दिए। पर्ची मिली थी, फिर वापस ले ली। शाहजहांपुर के निगोही निवासी एजाज ने बताया कि दोपहर 12 बजे वाहन खड़ा किया था, शाम को लेकर जा रहे हैं। पर्ची मिली थी, जिसको वापस ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब टीम ने काउंटर पर पहुंचकर पूछा कि पार्किंग कौन चलाता है तो पहले स्पष्ट तरीके से नहीं बताया। बाद में बताया कि हम सब नगर निगम के कर्मचारी ही चलाते हैं। कहा कि रजिस्टर पर वाहनों का नंबर अंकित है। पूछने पर बताया कि 30 से 35 वाहन खड़े होते हैं, जबकि रजिस्टर पर 66 वाहनों के नंबर अंकित थे।

Trending Videos

ढाई करोड़ से बनी थी पार्किंग, संचालन करने वाली फर्म ब्लैक लिस्टेड
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वर्ष 2024 में यह चार तल की मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हुई थी। इसमें एक साथ 84 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। इसके संचालन की जिम्मेदारी संबंधित फर्म नदीम को 11 नवंबर 2024 को दी गई थी। इसके बदले फर्म को 28 लाख रुपये सालाना भुगतान करना था। 

कंपनी ने नगर निगम का करीब 40 लाख रुपये बकाया किया तो इसके संचालन पर रोक लगाकर जून 2026 में फर्म पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। साथ ही, फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। फिर स्मार्ट सिटी ने इसके संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम को दी। ऐसे में निगम की तरफ से टेंडर नहीं कराया गया। खुद के कर्मचारियों से पार्किंग का संचालन कराया जा रहा है।

उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने बताया कि मशीन ठीक न होने के चलते पार्किंग पूरी तरह से संचालित नहीं है। दिनभर में अधिकतम 60 से 70 वाहन खड़े होते हैं। बगैर टिकट के वाहन खड़ा कराने के मामले की जांच कराकर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed