फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Senior leaders won Lok Sabha elections with donations in Bareilly

चंदे से जीता चुनाव: इन दिग्गजों पर मेहरबान रहे समर्थक, चुनावी खर्च से ज्यादा दिया दान

Sun, 31 Mar 2024 12:16 PM IST
मुकेश कुमार शशांक मिश्र, बरेली ब्यूरो
शशांक मिश्र, बरेली ब्यूरो Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 12:16 PM IST
सार
Register For Event

Lok Sabha Elections: आंकड़ों के मुताबिक बरेली, आंवला और बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा, सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनावी खर्च की चिंता नहीं रही। समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों को दिल खोलकर चंदा दिया। पिछले चुनाव में बरेली के संतोष गंगवार तो चंदे की रकम भी खर्च नहीं कर पाए थे और चुनाव जीत लिया। 

विज्ञापन
Senior leaders won Lok Sabha elections with donations in Bareilly
संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, संघमित्रा मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सियासत के लिए बेहद उपजाऊ रुहेलखंड की धरती पर लोकसभा चुनाव में खम ठोकने वालों पर राजनीतिक दल और समर्थक भी खूब मेहरबान रहे हैं। पिछले आंकड़े बताते हैं कि बरेली, आंवला और बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा, सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनावी खर्च की चिंता नहीं रहती। चुनावी खर्च से कहीं ज्यादा रकम उन्हें चंदे में मिल जाती है। ऐसे में 70 लाख रुपये अधिकतम खर्च की सीमा वाले लोकसभा चुनाव में भी ज्यादातर प्रत्याशियों को अपनी एक पाई भी नहीं खर्च करनी पड़ी है।

विज्ञापन


संतोष ने चंदे की रकम से जीता चुनाव 
वर्ष 2019 में बरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को समर्थकों ने दिल खोलकर चंदा दिया। इन्हें 161 लोगों ने 43.57 लाख रुपये का चंदा चेक व अन्य माध्यमों से चुनाव लड़ने के लिए दिया था। चुनाव अभियान में महज 37.55 लाख रुपये खर्च कर वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे। माना जा रहा है कि तगड़े चंदे की वजह से पार्टी की ओर से इन्हें कोई सहयोग राशि नहीं दी गई होगी। इसके बावजूद आठवीं बार सांसद बनने के लिए उन्हें निजी संपत्ति से एक रुपये भी निकालने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन


Lok Sabha Election: पीलीभीत में तस्वीर साफ... चुनावी मैदान में जितिन, भगवत सरन और फूलबाबू समेत 10 उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी चुनाव में संतोष के प्रतिद्वंद्वी रहे सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को भी पार्टी और समर्थकों ने हाथोंहाथ लिया। इन्हें पार्टी ने चुनाव अभियान की शुरुआत के लिए 10 लाख रुपये दिए तो जनता से इन्हें 11.03 लाख रुपये का दान भी मिला। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने सबसे ज्यादा 60.19 लाख रुपये खर्च किया था। इसमें उन्हें पार्टी की ओर से 50 लाख रुपये मिले थे और 10 लाख रुपये उन्होंने कर्ज के रूप में एकत्र किया था। इसके बावजूद वह चुनाव हार गए थे।

धर्मेंद्र को मिला था 43 लाख रुपये का दान
आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र कश्यप को जनता के बीच से 43 लाख रुपये से ज्यादा का चंदा मिला था। पार्टी ने इन्हें 20 लाख रुपये का सहयोग भी किया था। इन्होंने चुनाव में जीत के लिए 63.62 लाख रुपये खर्च किए थे। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में किसी भी प्रत्याशी की ओर से यह सर्वाधिक खर्च है। इनकी प्रतिद्वंद्वी बिजनौर से यहां चुनाव लड़ने आईं बसपा-सपा गठबंधन की प्रत्याशी रुचिवीरा को पार्टी और समर्थकों से 27.43 लाख रुपये दान के रूप में मिले। इसके अलावा उन्होंने 31.99 लाख रुपये अपने निजी कोष से खर्च किया।  उधर, कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सर्वराज को भी पार्टी फंड से 50 लाख और समर्थकों से 50 हजार रुपये चंदे में मिले थे।  
 

संघमित्रा को पिता ने दिया था चंदा  
बदायूं सीट से सांसद संघमित्रा मौर्य ने 2019 के चुनाव में 53.12 लाख रुपये खर्च किए थे। पार्टी से इन्हें 20 लाख रुपये का सहयोग मिला था। बाकी रुपये इनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिए थे। यहां से सपा प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र यादव को भी पार्टी की ओर से 35 लाख रुपये का सहयोग मिला था। इसके अलावा 16.50 लाख रुपये समर्थकों ने चंदा दिया था। इन्होंने 48.72 लाख रुपये खर्च किए थे। कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद सलीम शेरवानी को भी पार्टी की ओर से 50 लाख रुपये का चुनावी चंदा मिला था। इसके अलावा उन्होंने शाद शेरवानी से 10 लाख रुपये कर्ज लिया था। उनके चुनाव में 55.69 लाख रुपये खर्च हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed