फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Risk of Saryu floods rises again; minister-in-charge visits affected villages.

Bahraich News: सरयू में बाढ़ का फिर बढ़ा खतरा, प्रभारी मंत्री ने किया प्रभावित गांवों का दौरा

Fri, 21 Aug 2026 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Risk of Saryu floods rises again; minister-in-charge visits affected villages.
सरयू में बाढ़ व प्रभावित इलाकों का दौरा करते प्रभारी मंत्री।
बहराइच। सरयू नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार रात जलस्तर स्थिर रहने के बाद बृहस्पतिवार सुबह तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से एल्गिन ब्रिज पर शाम चार बजे नदी का जलस्तर 106.48 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि बुधवार से गांवों के अंदर भरा पानी निकलने लगा था, लेकिन महसी, नानपारा और मिहींपुरवा क्षेत्र के 18 गांव अब भी चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरे हैं। गांवों तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी पानी भरा होने से आवागमन प्रभावित है। पानी छोड़े जाने के बाद अगले 24 घंटे में जलस्तर और बढ़ने की आशंका से ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मिहींपुरवा के गुलरहिया गांव पहुंचे। पानी से घिरे रास्तों पर ट्रैक्टर से पहुंचे प्रभारी मंत्री ने 75 बाढ़ प्रभावित महिला-पुरुषों को राहत किट वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने समेत सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने रामपुर रेतिया, संपत पुरवा, खैरी पुरवा एवं बाबा रामपुर गांव का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

33 गांवों तक पहुंचा था बाढ़ का पानी
इस बार बाढ़ का पहला चरण चार दिन तक प्रभावी रहा। जिले के 33 गांव इसकी चपेट में आए थे। मंगलवार रात से जलस्तर में गिरावट शुरू होने के बाद गांवों से पानी खिसकने लगा। अब 18 गांवों के बाहर और संपर्क मार्गों पर पानी भरा है। मिहींपुरवा के जंगल से सटे गुलरहिया, धर्मपुर और रतिया समेत कई गांवों में आवागमन अभी भी चुनौती बना हुआ है। खेतों में जलभराव कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा फसल का मुआवजा
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रशासन की राजस्व टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही हैं। जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाया जाएगा और किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित किसानों से संवाद करते हुए कहा कि जिन किसानों की धान की फसल बाढ़ के पानी में डूबकर प्रभावित हुई है, उनकी फसलों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सरयू में बाढ़ व प्रभावित इलाकों का दौरा करते प्रभारी मंत्री।

सरयू में बाढ़ व प्रभावित इलाकों का दौरा करते प्रभारी मंत्री।

सरयू में बाढ़ व प्रभावित इलाकों का दौरा करते प्रभारी मंत्री।

सरयू में बाढ़ व प्रभावित इलाकों का दौरा करते प्रभारी मंत्री।

सरयू में बाढ़ व प्रभावित इलाकों का दौरा करते प्रभारी मंत्री।

सरयू में बाढ़ व प्रभावित इलाकों का दौरा करते प्रभारी मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed