{"_id":"6acd3c5e785d9a19230b28df","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-160471-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पत्नी और बेटी के बाद व्यापारी अंकुर जैन की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पत्नी और बेटी के बाद व्यापारी अंकुर जैन की भी मौत
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में पुलिस चौकी के पास दुकान व मकान में आग लगने पर झुलसे व्यापारी अंकुर जैन की भी सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले घटना के दौरान ही जलने व दम घुटने से उनकी पत्नी स्वाति, बेटी अनन्या की मौत हो चुकी है तो पड़ोसी कपिल की उपचार के दौरान मौत हुई थी। अब अंकुर का 15 वर्षीय बेटा श्रेय अपने दादा-दादी के भरोसे रह गया है।
कस्बे के मुख्य बाजार में पुलिस चौकी के पास रहने वाले व्यापारी अंकुर जैन के मकान और किराना की दुकान में आठ अक्तूबर की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और दो गैस सिलिंडर फट गए थे। आग बुझाने और मकान में फंसी अपनी पत्नी और बेटी को बचाकर निकालने के प्रयास में व्यापारी अंकुर जैन, पड़ोसी जाहिद, राहगीर कपिल निवासी घासमंडी समेत अन्य झुलस गए थे, जबकि मकान की दूसरी मंजिल पर फंसी अंकुर जैन की पत्नी स्वाति और बेटी अनन्या की आग में झुलसने व दम घुटने से मौत हो गई थी।
झुलसे अंकुर जैन, जाहिद और कपिल का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां उपचार के दौरान अगले दिन पास में रहने वाले राहगीर कपिल निवासी घासमंडी की मौत हो गई। वहीं 60 फीसदी झुलसे व्यापारी अंकुर जैन का उपचार चल रहा था, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे व्यापारी अंकुर जैन ने भी दम तोड़ दिया। अंकुर जैन की मौत होने का पता चलने पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर शोक जताया। सोमवार दोपहर कस्बे में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने अंकुर को नहीं दी थी पत्नी और बेटी की मौत की जानकारी
दिल्ली के अस्पताल में भर्ती अंकुर की देखभाल करने के लिए उनके चचेरे भाई अमित जैन, अजय जैन, आसु जैन और राहुल जैन गए हुए थे। परिजनों ने अंकुर जैन को उसकी पत्नी और बेटी की मौत के बारे में नहीं बताया था। अंकुर जैन ने जब भी परिजनों से दोनों के बारे में पूछा तो दूसरे अस्पताल में उपचार कराया जाने की जानकारी दी गई। दोनों के जिंदा होने पर अंकुर को सुकून मिलता था। अंकुर बार-बार दोनों की हालत के बारे में पूछते रहते थे।
सांसद ने घर पहुंचकर सांत्वना दी
व्यापारी अंकुर जैन की मौत का पता चलने पर रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने घर पहुंचकर उनके पिता विनय जैन से मुलाकात कर सांत्वना दी। सांसद ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि परिवार को आर्थिक मदद दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
राम बरात का कार्यक्रम स्थगित हुआ
व्यापारी अंकुर जैन की मौत होने पर कस्बे के लोगों में शोक है। इसको लेकर कस्बे के बाजार में गांधी प्याऊ पर चल रही रामलीला में सोमवार को राम बरात निकाली जानी थी, लेकिन व्यापारी की मौत होने पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने राम बरात निकालने का कार्यक्रम स्थगित कर दी। साथ ही सभी ने आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
वर्जन-
अग्निकांड में झुलसे व्यापारी का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इससे पहले तीन मौतें हो चुकी हैं।
-रोहन चौरसिया, सीओ