{"_id":"6a88a2b146fbdd910001578d","slug":"ht-lines-to-be-removed-from-over-86-schools-within-seven-days-auraiya-news-c-211-1-aur1006-150188-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात दिन के अंदर 86 स्कूलों के ऊपर से हटेगी एचटी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात दिन के अंदर 86 स्कूलों के ऊपर से हटेगी एचटी लाइन
Sat, 22 Aug 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों को हटाने के कार्य की समीक्षा बैठक की। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए शेष बचे कार्यों को हर हाल में अगले सात दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि चिह्नित विद्यालयों में से 131 विद्यालयों से विद्युत लाइनें हटाई जा चुकी हैं। जबकि 86 विद्यालयों में कार्य अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बच्चों और विद्यालय स्टाफ की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्य पूरा होने के बाद सभी विद्यालयों का अनिवार्य सत्यापन कराया जाएगा। ताकि किसी भी प्रकार का विद्युत जोखिम न रहे। जिला प्रशासन बच्चों को सुरक्षित और भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।