फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider injured in tractor-trolley collision

अलीगढ़ हादसा: बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बहन के घर जा रहा बाइक सवार घायल, मेडिकल रेफर, हालत गंभीर

Thu, 27 Aug 2026 01:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 27 Aug 2026 01:34 PM IST
सार
Register For Event

भूपेन्द्र अपनी बहन की ससुराल के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंस गई।

विज्ञापन
Bike rider injured in tractor-trolley collision
ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीच दबी बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगीरी के गांव बिलौना स्थित ईंट भट्टा की मोड़ पर बाइक से अपनी बहन के घर जा रहे युवक में बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घायल को पुलिस ने सीएचसी छर्रा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कासगंज की कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कल्लू निवासी भूपेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे बाइक द्वारा अपनी बहन की ससुराल थाना गंगीरी के गांव नगला इंद्रा जा रहा था।  गांव बिलौना स्थित ईंट भट्ठा के पास मोड़ पर सामने से आ रहे बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगने से बाइक सवार भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर के नीचे बाइक फंस गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है और चालक भाग गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed