{"_id":"6a902076ceeb538e7907e926","slug":"art-festival-in-schools-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: 5 सितंबर को सभी स्कूलों में होगा कला उत्सव, कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: 5 सितंबर को सभी स्कूलों में होगा कला उत्सव, कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
Thu, 27 Aug 2026 05:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:03 PM IST
संगीत में शास्त्रीय एवं लोकगीत तथा तंत्री, सुषिर और ताल वाद्य में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। नृत्य में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, जबकि नाटक में लघु नाटिका की प्रतियोगिता होगी। दृश्य कला के तहत एकल चित्रकला और समूह मूर्तिकला तथा स्थानीय शिल्प की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
वाद्य यंत्र
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई और आईसीएसई माध्यमिक विद्यालयों में 5 सितंबर को कला उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक, लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला स्तर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। कला उत्सव में संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य, नाटक, दृश्य कला, पारंपरिक कहानी वाचन और स्थानीय शिल्प जैसी विधाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
संगीत में शास्त्रीय एवं लोकगीत तथा तंत्री, सुषिर और ताल वाद्य में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। नृत्य में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, जबकि नाटक में लघु नाटिका की प्रतियोगिता होगी। दृश्य कला के तहत एकल चित्रकला और समूह मूर्तिकला तथा स्थानीय शिल्प की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। अधिकांश विधाओं में एकल या अधिकतम चार विद्यार्थियों के समूह को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
निर्देशों के अनुसार विद्यालय स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं समूह की सूचना 5 सितंबर को ही जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारी शिल्पी अनुज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अलीगढ़ को उपलब्ध करानी होगी। जिला स्तरीय कला उत्सव-2026 के आयोजन की सूचना बाद में जारी की जाएगी।