{"_id":"6b0a652de59f57a81902fbf3","slug":"up-board-exam-2027-agra-final-centre-list-released-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: आगरा में 156 केंद्रों की फाइनल सूची जारी, 10 हटे और पांच नए जुड़े; देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: आगरा में 156 केंद्रों की फाइनल सूची जारी, 10 हटे और पांच नए जुड़े; देखें पूरी लिस्ट
Sat, 28 Nov 2026 10:52 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:52 AM IST
यूपी बोर्ड 2027 की परीक्षा के लिए आगरा जिले में 156 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। 375 आपत्तियों की जांच के बाद 10 केंद्र हटाए गए और पांच नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
विस्तार
यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में अब 156 परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। केंद्र निर्धारण की पहली और दूसरी सूची पर मिली आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड ने अंतिम सूची जारी कर दी। पहली प्रस्तावित सूची में 161 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस पर 375 आपत्तियां मिली थीं। संशोधन के बाद 10 विद्यालयों को केंद्र सूची से हटाया गया, जबकि पांच नए केंद्र शामिल किए गए हैं।
25 सितंबर को जारी पहली सूची में 12 राजकीय, 72 सहायता प्राप्त और 77 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। प्राप्त 375 आपत्तियों में सबसे अधिक 322 आपत्तियां परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर थीं। ग्रामीण और तहसील क्षेत्रों के कई विद्यार्थियों को 15 से 20 किलोमीटर दूर केंद्र आवंटित किए जाने की शिकायत की गई थी।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद तीन सहायता प्राप्त, एक राजकीय और छह वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र सूची से हटा दिया गया। वहीं नगर निगम कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय ताजगंज, आशाराम रतनलाल इंटर कॉलेज जरार बाह, अनवरी नीलोफर राजकीय इंटर कॉलेज आगरा, राजकीय हाईस्कूल बस्तई अछनेरा और राजकीय हाईस्कूल चौमाशाहपुर फतेहपुर सीकरी को नए परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दूसरे चरण में भी आईं 102 आपत्तियां
संशोधित सूची जारी होने के बाद 21 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान 102 आपत्तियां मिलीं। इनमें अधिकांश शिकायतें केंद्र न बनाए गए विद्यालयों और विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत दूर केंद्र आवंटित किए जाने से जुड़ी थीं। जिलास्तरीय केंद्र निर्धारण समिति ने साक्ष्यों के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण किया। डीआईओएस रवींद्र पाल सिंह तोमर ने बताया कि दोनों चरणों में मिली आपत्तियों की जांच साक्ष्यों के आधार पर की गई। बोर्ड ने अंतिम केंद्र सूची जारी कर दी है। सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी 2027 से शुरू होंगी।