Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Cancels Two Exam Centres Over Mass Cheating | New Centres Announced

आगरा विश्वविद्यालय: सामूहिक नकल पर दो कॉलेजों के परीक्षा केंद्र रद्द, छात्रों को नए सेंटर पर देनी होगी परीक्षा

Sat, 28 Nov 2026 10:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 10:55 AM IST
सार
Register For Event

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सामूहिक नकल के मामले सामने आने पर दो महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। प्रभावित परीक्षार्थियों को 28 नवंबर से नए निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देनी होगी।
 

विज्ञापन
Agra University Cancels Two Exam Centres Over Mass Cheating | New Centres Announced
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सामूहिक नकल मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिए हैं। 27 नवंबर को बीकॉम वोकेशनल, अंग्रेजी, बॉटनी, कॉमर्स समेत विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई थी। इसी दौरान सामूहिक नकल के मामले सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने संबंधित केंद्रों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।
विज्ञापन


अब इन केंद्रों से जुड़े परीक्षार्थी 28 नवंबर से निर्धारित नए केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि जिले में बमरौली कटारा स्थित जेएसएसएम डिग्री कॉलेज (केंद्र कोड 0731) का परीक्षा केंद्र निरस्त किया गया है। यहां के छात्र-छात्राओं की परीक्षा अब शमसाबाद रोड स्थित ज्ञान भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन (कोड 0999) में होगी। बीडी कन्या महाविद्यालय, बालूगंज को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी में ठाकुर नरोत्तम सिंह महाविद्यालय, पड़ैना, भोगांव (कोड 0650) और इससे संबद्ध एसआर महाविद्यालय, गोविंदपुर भोगांव (कोड 0682) से जुड़ी केंद्र व्यवस्था भी बदल दी गई है। इनसे जुड़े परीक्षार्थियों की परीक्षा अब पं. रविंद्र देव इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (कोड 0100) में होगी। नेशनल पीजी कॉलेज, भोगांव को नोडल केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों के लॉगिन पर संशोधित प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षार्थियों को नए केंद्र की जानकारी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed