{"_id":"6acfc862244f2074b60d8781","slug":"dumper-truck-collided-with-scooter-and-car-on-highway-in-agra-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार डंपर का कहर: स्कूटर और कार को मारी टक्कर, फिर डिवाइडर पर चढ़ा; हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार डंपर का कहर: स्कूटर और कार को मारी टक्कर, फिर डिवाइडर पर चढ़ा; हाईवे पर लगा जाम
Wed, 14 Oct 2026 11:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:52 PM IST
फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जा रहे डंपर ने नर्सरी के सामने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर ने सिकंदरा की ओर से आ रही कार को भी चपेट में ले लिया। कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग फ्लाईओवर पर एक नर्सरी के सामने बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय स्कूटर और कार में टक्कर मार दी। इसके बाद डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य कराया जा सका।
पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 7:50 बजे की है। टेढ़ी बगिया निवासी डॉ. जगदीश प्रसाद का बेटा धीरज सिकंदरा स्थित कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह रोज ऑटो से कोचिंग जाता था, लेकिन बुधवार को देर होने के कारण एक्टिवा लेकर निकला। फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जा रहे डंपर ने नर्सरी के सामने उसे टक्कर मार दी। हेलमेट पहने होने के कारण धीरज की जान बच गई। उसे मामूली चोटें आईं।
डंपर ने सिकंदरा की ओर से आ रही कार को भी चपेट में ले लिया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। वाहनों का लंबा जाम लगने से यातायात और स्थानीय पुलिस पहुंच गई। क्रेन की मदद से लोडर को हटाया गया। इसके बाद जाम खुल सका। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।