फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Culvert collapses in Raja Mandi market in Agra

आगरा: राजामंडी बाजार में ढह गई पुलिया, गड्ढे में फंस गई व्यापारी की कार; दुकानदारों में नगर निगम के खिलाफ रोष

Wed, 14 Oct 2026 11:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 14 Oct 2026 11:42 PM IST
सार
Register For Event

आगरा के राजामंडी बाजार में पुलिया ढहने से गड्ढा हो गया है। इसमें एक व्यापारी की कार फंस गई। पूर्व में इसी गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। दुकानदारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। गड्ढे को लेकर दुकानदारों में नगर निगम के खिलाफ नाराजगी है। 

विज्ञापन
Culvert collapses in Raja Mandi market in Agra
गड्ढे में फंसी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के वार्ड 83 के राजामंडी बाजार में भारत सिनेमा के मोड़ पर जर्जर पुलिया का एक हिस्सा ढह गया, जिससे हुए गड्ढे में व्यापारी की कार फंस गई। बुधवार सुबह ट्रैक्टर निकलने के बाद अचानक हुए हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। क्षेत्रीय दुकानदारों ने सहयोग कर कार को गड्ढे से बाहर निकाला। इसी मोड़ पर 15 दिनों में तीन बाइक सवार दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो चुके हैं। दुकानदारों ने क्षेत्रीय पार्षद मंजू प्रजापति से शिकायत की। बाजार में लगातार हो रहीं दुर्घटनाओं को लेकर दुकानदारों में नगर निगम के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद मंजू प्रजापति ने बताया कि इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने और पास में रखे जाल की मरम्मत के लिए वह लगातार नगर आयुक्त से संपर्क में हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। कार सवार बाल-बाल बचे हैं। तीन बार पहले भी इसी मोड़ पर हादसे में लोग घायल होकर अस्पताल जा चुके हैं। इसकी मरम्मत न की गई तो वह लोगों के साथ धरने पर बैठेंगी। पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति ने बताया कि बीते सप्ताह बाइक सवार गिरा तो उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। दुकानदारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। कोई दिन ऐसा नहीं जा रहा, जब बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त न हो रहे हों। निगम के अधिकारी क्या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहे हैं। कार के गिरने के बाद भी बैरिकेडिंग नहीं कराई गई, जबकि तत्काल ही अधिकारियों को वीडियो भेज दिया गया था। क्षेत्र के व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर नाले की पुलिया का निर्माण न कराया गया तो सड़क पर उतरकर इसी सप्ताह प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे खतरनाक मैनहोल और भी हैं...
केवल राजामंडी नहीं, बल्कि इस तरह के खतरनाक मैनहोल शहर की सड़कों पर मौजूद हैं। छावनी क्षेत्र में नंद सिनेमा से ताज रोड पर सरदार पटेल पार्क के सामने गड्ढा खुला है तो ताज व्यू पर सड़क के बीच में ही मैनहोल खुला है, जिसमें पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। 200 से ज्यादा सीवर मैनहोल भी जर्जर और क्षतिग्रस्त हैं, जिसमें गिरकर लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद ने राजामंडी बाजार की समस्या बताई है। निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिया और चैंबर के निर्माण के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस पर काम शुरू हो जाएगा। -संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed