Induction Tips: इंडक्शन चूल्हा कहीं बन न जाए जी का जंजाल! इस्तेमाल के दौरान ये छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
Induction Safety Tips:
देश में रसोई गैस (LPG) की कीमतें जिस तरह 5,000 रुपये तक पहुंच गई हैं, उसने आम आदमी को इंडक्शन चूल्हे का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, बिजली से चलने वाला यह आधुनिक उपकरण जितना सुविधाजनक है, लापरवाही बरतने पर उतना ही जोखिम भरा भी साबित हो सकता है।

विस्तार
Induction Cooktop Safety Tips:
देश में LPG सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और कई जगह ये 3000 से 3500 रुपये तक पहुंच चुकी हैं। ऐसे में लोग अब इंडक्शन चूल्हे को एक सस्ते और सुविधाजनक विकल्प के तौर पर अपना रहे हैं। बाजार में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है और बड़ी संख्या में लोग इसे खरीद भी रहे हैं।
हालांकि, इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करना जितना आसान दिखता है, उतना ही इसमें सावधानी बरतना भी जरूरी है। अगर कुछ बेसिक बातों को नजरअंदाज किया जाए, तो यह खतरनाक भी साबित हो सकता है और आपका उपकरण भी खराब हो सकता है।
1. सही बर्तन का चयन बेहद जरूरी
इंडक्शन चूल्हे पर हर तरह के बर्तन काम नहीं करते। खासतौर पर एल्यूमिनियम, तांबे या कांच के बर्तन सही से काम नहीं करते और मशीन पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं। इसलिए हमेशा इंडक्शन-फ्रेंडली स्टील या आयरन बेस वाले बर्तन ही इस्तेमाल करें।
2. गीले हाथों से इस्तेमाल करना खतरनाक
इंडक्शन एक इलेक्ट्रिक डिवाइस है, इसलिए इसे इस्तेमाल करते समय सावधानी बहुत जरूरी है। अगर आप गीले हाथों से इसे छूते हैं, तो करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा सूखे हाथों से ही इंडक्शन को ऑपरेट करें।
3. बिजली कनेक्शन का रखें ध्यान
इंडक्शन को सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए सही और स्थिर बिजली कनेक्शन होना जरूरी है। खराब वायरिंग, ढीले प्लग या ओवरलोडेड सॉकेट से शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग का खतरा हो सकता है।
4. बच्चों की पहुंच से दूर रखें
इंडक्शन की सतह इस्तेमाल के दौरान गर्म हो जाती है। छोटे बच्चे अनजाने में इसे छू सकते हैं, जिससे जलने का खतरा रहता है। इसलिए इसे हमेशा ऐसी जगह रखें जहां बच्चों की पहुंच न हो।
5. खाली बर्तन रखने से बचें
कई बार लोग इंडक्शन पर खाली बर्तन रखकर उसे चालू कर देते हैं, जो एक बड़ी गलती है। इससे बर्तन और मशीन दोनों ओवरहीट हो सकते हैं और नुकसान हो सकता है।
6. वेंटिलेशन का रखें खास ध्यान
इंडक्शन कुकटॉप के नीचे वेंटिलेशन सिस्टम होता है, जिससे गर्मी बाहर निकलती है। अगर इसे दीवार से सटाकर रखा जाता है, तो हवा का प्रवाह रुक जाता है और मशीन ओवरहीट होकर खराब हो सकती है।
कुल मिलाकर, इंडक्शन चूल्हा एक सुविधाजनक और किफायती विकल्प जरूर है, लेकिन इसे सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
- Jio Recharge Plan: ₹339 में पूरे महीने की छुट्टी, IPL के दीवानों के लिए आया शानदार 'कैलेंडर मंथ' रिचार्ज प्लान
- TRAI: जिओ ने ग्राहकों से छिपाए सस्ते रिचार्ज प्लान, ट्राई ने पकड़ा; अब तय की गलती सुधारने की डेडलाइन
- Jio, Airtel, Vi और BSNL के सबसे छोटा रिचार्ज प्लान: कम खर्च में कॉलिंग और डेटा का पूरा मजा, बस ₹99 से शुरू
- Tips: फोन कॉल आते ही बंद हो जाता है इंटरनेट? न हों परेशान, बस इन छोटी सेटिंग्स को बदलकर ठीक करें प्रॉब्लम