Jio, Airtel, Vi और BSNL के सबसे छोटा रिचार्ज प्लान: कम खर्च में कॉलिंग और डेटा का पूरा मजा, बस ₹99 से शुरू
Airtel, Jio, VI, BSNL Cheapest Prepaid Plans:
बढ़ती महंगाई के बीच अगर आप अपने सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए सबसे किफायती रिचार्ज की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के पास ₹99 से शुरू होने वाले कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं, जिनमें कॉलिंग, एसएमएस और डेटा की सुविधा मिलती है।

Reliance Jio: ₹189 में अनलिमिटेड बातें और एआई क्लाउड
रिलायंस जियो का सबसे सस्ता सर्विस वैलिडिटी वाला प्लान ₹189 का है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में पूरे महीने की सुविधा चाहते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसका मतलब है कि आपका रोजाना का खर्च महज ₹6.75 आएगा। सुविधाओं की बात करें तो इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 300 एसएमएस और 2GB डेटा दिया जाता है। डेटा खत्म होने के बाद भी आप 64Kbps की स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी इसमें जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का मुफ्त एक्सेस भी दे रही है।

Airtel: ₹199 वाले पैक में प्रीमियम फीचर्स की भरमार
एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो में ₹199 के प्लान को सबसे सस्ता रखा है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस पैक का रोजाना का खर्च लगभग ₹7.10 पड़ता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल्स के साथ रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं, जो एसएमएस के शौकीनों के लिए एक अच्छा विकल्प है। डेटा के तौर पर इसमें कुल 2GB डेटा मिलता है, लेकिन ध्यान रहे कि कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति एमबी का चार्ज देना होगा। इस प्लान की असली खासियत इसमें मिलने वाले एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, फ्री हैलोट्यून्स और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले जैसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन हैं।

Vodafone-Idea (Vi): कम दाम में कॉलिंग का फायदा
अगर आप वीआई (Vi) के यूजर हैं, तो कंपनी ₹189 में एक किफायती प्लान पेश करती है। हालांकि, इसकी वैलिडिटी जियो और एयरटेल से थोड़ी कम यानी 26 दिनों की है। इस रिचार्ज पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 300 एसएमएस मिलते हैं। डेटा के मामले में इसमें केवल 1GB डेटा ही दिया जाता है। अगर आप डेटा या एसएमएस की तय सीमा को पार करते हैं, तो कंपनी आपसे अतिरिक्त शुल्क वसूलती है। डेटा खत्म होने पर 50 पैसे प्रति एमबी और एसएमएस खत्म होने पर ₹1 से ₹1.5 तक का चार्ज देना पड़ सकता है।
- Tips: फोन कॉल आते ही बंद हो जाता है इंटरनेट? न हों परेशान, बस इन छोटी सेटिंग्स को बदलकर ठीक करें प्रॉब्लम
- TRAI: Samsung, LG, Xiaomi के स्मार्ट टीवी देखने वालों के लिए बुरी खबर, फ्री चैनल्स पर लग सकता है ब्रेक
- Smart TV चुपके से कर रहा है आपकी जासूसी: ACR फीचर से खतरे में प्राइवेसी, तुरंत जानें इसे बंद करने का तरीका
- Smartphone: महज 15 मिनट में खाली हो गया इस फोन का सारा स्टॉक, 7000 रुपये से भी कम में मिल रहे हैं धांसू फीचर्स