Gmail Tips: जीमेल की स्टोरेज को खाली करने के सबसे आसान तरीके, जानें स्टेप्स
जीमेल की स्टोरेज फुल हो जाती है, तो नए ईमेल आने में कठिनाई होती है, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि कुछ सरल उपायों से आप अपनी जीमेल स्टोरेज को आसानी से खाली कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में

विस्तार
जीमेल यूजर्स के लिए स्टोरेज की समस्या एक आम चुनौती है। जब जीमेल की स्टोरेज फुल हो जाती है, तो नए ईमेल आने में कठिनाई होती है, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि कुछ सरल उपायों से आप अपनी जीमेल स्टोरेज को आसानी से खाली कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।
जीमेल में बड़ी फाइल्स अक्सर स्टोरेज का बड़ा हिस्सा घेर लेती हैं।जीमेल को वेब ब्राउजर में खोलें।सर्च बार में size:10MB टाइप करें (यहां 10MB को अपनी आवश्यकता के अनुसार बदल सकते हैं)।इससे आपको सभी बड़ी फाइल्स दिखाई देंगी। आप इनमें से अनावश्यक फाइल्स को चुनकर डिलीट कर सकते हैं।
प्रमोशनल और अनावश्यक ईमेल्स भी स्टोरेज को भरते हैं।जीमेल में सर्च बार में unsubscribe टाइप करें।सभी ईमेल्स को एक साथ चुनें और ट्रैश आइकन पर क्लिक करें। इससे आप सभी अनसब्सक्राइब ईमेल्स को एक साथ हटा सकते हैं।
- BSNL का नया प्लान: 50GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने रुपये
- Facebook: क्या खत्म हो गया फेसबुक का दौर, मार्क जकरबर्ग ने क्यों कहा- खत्म हो रही दीवानगी
- Alert: स्मार्टफोन 24 घंटे सुन रहे आपकी बातें, इन सेटिंग को तुरंत करें बंद
- सैम ऑल्टमैन की अपील: चैटजीपीटी को थैंक्यू, प्लीज बोलना बंद करें, सर्वर पर बढ़ रहा प्रोसेसिंग लोड