सैम ऑल्टमैन की अपील: चैटजीपीटी को थैंक्यू, प्लीज बोलना बंद करें, सर्वर पर बढ़ रहा प्रोसेसिंग लोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Apr 2025 11:15 AM IST
सार

एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पूछा कि क्या ChatGPT से विनम्र भाषा में बात करने से OpenAI को ज्यादा खर्च करना पड़ता है? इस पर सैम ऑल्टमैन ने जवाब दिया “तकरीबन करोड़ों डॉलर का खर्च, लेकिन ये अच्छी तरह से खर्च किए गए पैसे हैं।”

विज्ञापन
Sam Altman says Thank you ChatGPT please stop talking, the processing load on the server is increasing
sam altman chatgpt - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आपको जानकर हैरानी होगी कि थैंक्यू, प्लीज बोलने से चैटजीपीटी के सर्वर पर अधिक लोड पड़ रहा है जिससे बिजली का खर्च भी बढ़ रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है। दरअसल, क्या हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बात करते समय शिष्टाचार यानी ‘Please’ और ‘Thank You’ कहना चाहिए? इस सवाल पर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में एक दिलचस्प जवाब दिया है।

    एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पूछा कि क्या ChatGPT से विनम्र भाषा में बात करने से OpenAI को ज्यादा खर्च करना पड़ता है? इस पर सैम ऑल्टमैन ने जवाब दिया “तकरीबन करोड़ों डॉलर का खर्च, लेकिन ये अच्छी तरह से खर्च किए गए पैसे हैं।”

    विज्ञापन

    ऑल्टमैन ने बताया कि जब यूजर ‘Please’, ‘Thank You’ जैसे शब्द इस्तेमाल करते हैं तो ChatGPT को इन शब्दों को समझना और उसके अनुसार पूरा जवाब तैयार करना पड़ता है। यह प्रोसेसिंग का लोड बढ़ाता है, जिससे कंपनी की बिजली और सर्वर की लागत में भी इजाफा होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें