ऑफिस में करते हैं फोन का इस्तेमाल तो आज ही बंद कर दें, ये हैं बड़े नुकसान

आमतौर पर दफ्तर में लोग स्मार्टफोन को इस्तेमाल बिना किसी रोकटोक के करते हैं। लोग किसी को मैसेज भी करते हैं, कॉलिंग भी करते हैं और कई बार सोशल मीडिया पर स्मार्टफोन पर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यदि आप भी ऐसा करते हैं तो इसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दें।
हाल ही में हुई एक शोध की मानें तो ऑफिस में स्मार्टफोन का इस्तेमाल आपको रिलैक्स नहीं करता है, बल्कि आपके काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई लोगों का मानना है कि काम के बीच में स्मार्टफोन का इस्तेमाल उन्हें आराम देता है लेकिन सच्चाई कुछ और है।
ये भी पढ़ेंः Android 10 के 7 कमाल के फीचर्स, स्क्रीन रिकॉर्डिंग से लेकर डेस्कटॉप मोड तक
शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑफिस में काम के दौरान स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से दिमाग काम से भटक जाता है और इसका सीधा असर आपके काम कर दिखता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि काम के बीच में जब आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो सोशल मीडिया या किसी साइट पर कई तरह के कंटेंट या वीडियो देखते हैं जो आपके दिमाग के डायवर्ट कर देते हैं और आप काम की बजाय किसी और चीज के बारे में सोचने लगते हैं।
ये भी पढ़ेंः जियो गीगाफाइबर इफेक्ट: एयरटेल, टाटा स्काई का बड़ा एलान, मिल रहा 1000GB फ्री डाटा !
414 लोगों पर हुई शोध
शोधकर्ताओं ने शोध के दौरान 414 कॉलेजों के अंडरग्रेजुअट्स छात्रों को पजल्स का सेट हल करने को दिया था। पजल्स हल के दौरान थोड़ी देर का ब्रेक दिया गया। बाद में पता चला कि जिन छात्रों ने ब्रेक के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया, उन्हें पजल्स हल करने में 19 फीसदी ज्यादा समय लगा। साथ ही इन छात्रों ने उन छात्रों के मुकाबले 22 फीसदी कम पजल्स हल किए जिन्होंने स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं किया था।