जियो गीगाफाइबर इफेक्ट: एयरटेल, टाटा स्काई का बड़ा एलान, मिल रहा 1000GB फ्री डाटा !

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 22 Aug 2019 06:34 PM IST
jio gigafiber effect tata sky broadband and airtel v fiber offers extra data with six month validity
airtel v fiber - फोटो : airtel

    जियो गीगाफाइबर की लॉन्चिंग को लेकर सभी ब्रॉडबैंड कंपनियों के कान खड़े हो गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए हैथवे, एयरटेल और टाटा स्काई जैसी कंपनियां लगातार नए-नए ऑफर दे रही हैं। इसी कड़ी में टाटा स्काई ब्रॉडबैंड और एयरटेल वी फाइबर ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ बड़े एलान किए हैं। आइए जानते हैं...

    tata sky broadband
    tata sky broadband - फोटो : tata sky

    टाटा स्काई ब्रॉडबैंड पर छः महीने तक एक्स्ट्रा डाटा

    टाटा स्काई ब्रॉडबैंड ने अपने ग्राहकों को छः महीने तक फ्री में अतिरिक्त डाटा देने का एलान किया है। टाटा स्काई का यह ऑफर ब्रॉडबैंड के सालाना प्लान के साथ मिलेगा। टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के ग्राहकों को जोधपुर में फ्री में 12 महीने के प्लान के साथ छः महीने तक का डाटा एक्स्ट्रा मिल रहा है। ऐसे में ग्राहकों को 12 महीने के प्लान में 18 महीने तक डाटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। हालांकि यह प्लान किसी अन्य शहर में नहीं है।

    tata sky broadband
    tata sky broadband - फोटो : tata sky

    चेन्नई-पुणे में तीन महीने अतिरिक्त की सुविधा

    टाटा स्काई ब्रॉडबैंड की साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बंगलूरू, चेन्नई, पिम्परी चिंचवाड और पुणे में ग्राहकों को 3 महीने फ्री में एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है, हालांकि तीन महीने फ्री डाटा इस्तेमाल के लिए ग्राहकों को 12 महीने का प्लान लेना होगा। वहीं हैदराबाद में ग्राहकों को यह सुविधा छः महीने के लिए और लखनऊ में पांच महीने के लिए मिल रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें