BSNL का बड़ा ऑफर, सिर्फ 96 रुपये में रोज मिलेगा 10GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 26 Aug 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
BSNL offers STVs 10GB 4G Data Per Day Starting at Rs 96
बीएसएनएल - फोटो : PTI

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए नया प्लान पेश किया है। वैसे तो BSNL के पास 4जी नेटवर्क सभी इलाकों में नहीं है लेकिन कंपनी अपने 3जी प्लान के तहत कई लुभावने प्लान पेश करती रहती है। अब कंपनी ने अपने डाटा यूजर्स को ध्यान में रखते हुए जबरदस्त 4जी डाटा प्लान पेश किया है। आइए जानते हैं BSNL के इस प्लान के बारे में।

    bsnl
    bsnl

    BSNL ने अपने 4G ग्राहकों के लिए STV 96 वाला प्लान पेश किया है जिसकी वैधता 28 दिनों की है। ऐसे में यूजर्स को 28 दिनों में कुल 280 जीबी डाटा मिलेगा। हालांकि यह प्लान सिर्फ BSNL के 4जी नेटवर्क वाले इलाके में ही काम कर रहा है।

    bsnl 4g
    bsnl 4g - फोटो : social media

    बता दें कि बीएसएनएल का 4G नेटवर्क फिलहाल महाराष्ट्र के अकोला, बांद्रे, बीड़, जलना, ओस्मानाबाद और आसपास के क्षेत्रों में ही है। कंपनी के इस प्लान में कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी कोई सुविधा नहीं है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें