ट्विटर पर अब देख सकेंगे फेसबुक की तरह लाइव टीवी

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 02 May 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
twitter launched live tv feature, now you can watch news feed on it

    फेसबुक की तरह ही अब आप माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लाइव टीवी का मजा उठा सकेंगे। ट्विटर ने इसके लिए दर्जन भर वीडियो कंटेंट पार्टनर्स से ऐग्रीमेंट किया है। इस करार में ब्लूमबर्ग जैसे दिग्गज शामिल हैं। कंपनी ने बाबत घोषणा की है कि ब्लूमबर्ग के साथ मिलकर ट्विटर 24 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू करेगा।

    इसके अलावा ट्विटर ने 16 अन्य स्ट्रीमिंग पार्टनर्स से करार किया है। इस करार में वायकॉम, बजफीड, वॉक्स मीडिया और डब्लूएनबीए शामिल हैं। कंपनी ने मार्निंग न्यूज के बजफीड का करेंट इवेंट शो दिखाया जाएगा। इस शो का नाम मॉर्निंगफीड होगा। इसके साथ-साथ कंपनी ने टेक्नोलॉजी न्यूज के लिए वॉक्स मीडिया से करार किया है।

    विज्ञापन

    इस करार के तहत हर हफ्ते लाइव टेक शो किया जाएगा। जिसमें टेक वर्ल्ड से जुड़ी तमाम खबरें होगी, इस शो को सर्किट ब्रेकर का नाम दिया गया है। वहीं अवॉर्ड शो के लिए वायकॉम के साथ पार्टनरशिप की गई है। ट्विटर ने लाइव नेशन के साथ करार किया है, इसके तहत ट्विटर पर एक्सक्सूसिव कॉन्सर्ट जैसे लाइव स्ट्रीमिंग की जाएंगी। इन सब के अलावा भी कंपनी ने कई एजेंसी से करार किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें