Moto के दो सस्ते स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन भी देखें

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sun, 16 Apr 2017 04:36 PM IST
Moto E4 and E4 Plus images leaked on social media

    मोटोरोला इन दिनों कई नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इन स्मार्टफोन में मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस भी शामिल है। मोटो ई सीरीज के इस स्मार्टफोन की खबरें काफी समय से लीक हो रही है। इस बार इन स्मार्टफोन की नई तस्वीर लीक हुई है।

    इवान ब्लास ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दो स्मार्टफोन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दो स्मार्टफोन नजर आ रहे हैं, इनमें से एक स्मार्टफोन को मोटो ई4 और दूसरे को ई4 प्लस बताया जा रहा है। लीक हुई तस्वीर में दोनों स्मार्टफोन का फ्रंट नजर आ रहा है।

    तस्वीर में नजर आ रहे दोनों फोन में मोटो का लोगो साफ दिखाई दे रहा है। ई4 प्लस स्मार्टफोन के ऊपर के हिस्से में मोटो का लोगो लगा है, जबकि ई4 के नीचले हिस्से में। लीक हुई जानकारी के अनुसार कंपनी इन स्मार्टफोन को जुलाई तक लॉन्च कर सकती है।

    दोनों स्मार्टफोन बहुत हद तक एक दुसरे से मिलते हैं। दोनों स्मार्टफोन जो एक बड़ा अंतर नजर आता है वह होम बटन का है। ई4 में होम बटन नहीं दिया गया है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर पीछे की तरफ होगा, जबकि ई4 प्लस में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें : भीम ऐप करें डाउनलोड और कमाएं पैसे, ये है तरीका

    दोनों स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं पावर की बात करें तो मोटो ई4 में 2800 एमएएच की बैटरी और मोटो ई4 प्लस में 5000 एमएएच की बैटरी लगे होने का अनुमान है। दोनों स्मार्टफोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड नूगट दिया जाएगा।

    और पढ़ें...