AI Tool: Tencent ने लॉन्च किया नया एआई टूल, कहा- DeepSeek-R1 से भी है फास्ट
Tencent ने यह भी बताया कि Turbo S का उपयोग करने की लागत पहले के मॉडल्स की तुलना में कई गुना सस्ती है। गौरतलब है कि DeepSeek की ओपन-सोर्स और कम कीमत वाली रणनीति ने चीन की अन्य AI कंपनियों को अपने मॉडल्स की कीमतें घटाने पर मजबूर कर दिया है।

विस्तार
चीन की टेक दिग्गज Tencent ने अपना नया AI मॉडल "Hunyuan Turbo S" लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह DeepSeek के लोकप्रिय मॉडल R1 से भी तेज जवाब देने में सक्षम है। यह कदम इस बात का संकेत है कि DeepSeek के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रभाव ने चीन की बड़ी टेक कंपनियों पर दबाव बना दिया है।
Tencent के अनुसार, Turbo S एक सेकंड से भी कम समय में जवाब देने में सक्षम है, जबकि अन्य मॉडल जैसे DeepSeek R1 और Hunyuan T1 जवाब देने से पहले थोड़ा समय लेते हैं। कंपनी ने बताया कि जब इस मॉडल का ज्ञान, गणित और तर्क शक्ति के क्षेत्रों में परीक्षण किया गया, तो इसकी क्षमताएं DeepSeek-V3 के बराबर पाई गईं। गौरतलब है कि DeepSeek-V3 वही AI मॉडल है, जिसने OpenAI के ChatGPT को ऐप स्टोर डाउनलोड में पीछे छोड़ दिया है।
Tencent ने यह भी बताया कि Turbo S का उपयोग करने की लागत पहले के मॉडल्स की तुलना में कई गुना सस्ती है। गौरतलब है कि DeepSeek की ओपन-सोर्स और कम कीमत वाली रणनीति ने चीन की अन्य AI कंपनियों को अपने मॉडल्स की कीमतें घटाने पर मजबूर कर दिया है।
- iPhone 16e: नए और सस्ते आईफोन में सबसे महंगे आईफोन से भी बड़ी बैटरी, जानें कैपेसिटी
- GPT-4.5: OpenAI ने लॉन्च किया अपना सबसे बड़ा एआई मॉडल, जानें क्या है खास
- Google Translate App: गूगल के ट्रांसलेट एप में भी मिलेगा एआई का सपोर्ट, अनुवाद को कर सकेंगे एडिट
- New Smartphone: सैमसंग ने एक साथ लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, जानें सभी स्पेसिफिकेशन