iPhone 16e: नए और सस्ते आईफोन में सबसे महंगे आईफोन से भी बड़ी बैटरी, जानें कैपेसिटी
iPhone 16e में ड्यूल SIM (नैनो+eSIM) सपोर्ट है और यह iOS 18 पर चलता है। इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल) OLED स्क्रीन है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 800निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में Apple की सिरेमिक शील्ड मैटेरियर का उपयोग किया गया है।

विस्तार
Apple ने कुछ दिन पहले ही iPhone 16e को लॉन्च किया है और अब iPhone 16e की बिक्री शुरू हो गई है। iPhone 16e को 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें एपल के कस्टम C1 मॉडेम दिया गया है। एपल आधिकारिक तौर पर बैटरी और रैम की जानकारी नहीं देता है लेकिन कुछ टीयरडाउन रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिल जाती है। अब एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि iPhone 16e में iPhone 16 और iPhone 16 Pro से भी बड़ी बैटरी है।
यूट्यूबर डेव ली ने अपने लेटेस्ट वीडियो में दावा किया है कि iPhone 16e में 3,961mAh की बैटरी दी गई है, जो इसे iPhone 16 (3,561mAh) और iPhone 16 Pro (3,582mAh) से बड़ा बैटरी पैक बनाती है। डेव ली ने Wi-Fi पर लगातार Reddit वेबसाइट लोड करके बैटरी टेस्ट किया है जिसके मुताबिक iPhone 16e की बैटरी लाइफ 12 घंटे 54 मिनट की है। iPhone 16e ने iPhone 16 को बैटरी लाइफ में पीछे छोड़ दिया, लेकिन यह iPhone 16 Pro Max और iPhone 15 Pro Max से पीछे रहा।
iPhone 16e की भारत में शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है। इस कीमत में बेस यानी 128GB वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 256GB की कीमत 69,900 रुपये और 512GB की कीमत 89,900 रुपये है। iPhone 16e की प्री-बुकिंग 21 फरवरी से हो रही थी और अब आज से बिक्री शुरू हो रही है। iPhone 16e को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।