जियो ने की स्क्रीनज के साथ पार्टनरशिप, बदल जाएगी टीवी विज्ञापन की सूरत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 18 May 2018 01:21 PM IST
Reliance Jio partners with Screenz, aims to create India's largest digital engagement platform
Reliance Jio

    रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने भारतीय बाजार के लिए स्क्रीनज के साथ भागीदारी की घोषणा की है। स्क्रीनज, एंटरटेनमेंट बेस्ड इंटरेक्टिविटी एक प्लेटफार्म है जिसे दुनिया के प्रमुख ब्रॉडकॉस्टर्स इस्तेमाल करते हैं। यह साझेदारी जियो के मौजूदा गेमिंग प्लेटफॉर्म को मजबूती देगी। बता दें कि इससे पहले जियो ने जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग लॉन्च किया था जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इस गेम को 6 करोड़ 50 लाख से अधिक लोग खेल रहे हैं।

    क्या है जियो के साथ स्क्रीनज पार्टनरशिप?

    इस एक्सक्लूसिव साझेदारी के साथ, Jio Screenz भारत का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन जाएगा। भारत में एंटरटेनमेंट बेसड गेमिंग का यह अकेला एकीकृत प्लेटफॉर्म होगा। इससे ब्रॉडका्स्टर्स और पब्लिशर्स बेहतर एंगेजिंग कंटेंट तैयार कर पाएंगे साथ ही जरूरत पड़ने पर इसे अगले लेवल तक भी ले जा सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म ब्रॉडकास्टर्स और दर्शकों के बीच लाइव, रीयल-टाइम इंटरेक्शन हो सकेगा।

    जियो स्क्रीनज प्लेटफार्म दर्शकों की विशिष्ट पहचान और प्रोफाइल बनाने की क्षमता रखता है। जिससे ब्रॉडकास्टर्स ना केवल खास दर्शकों के लिए खास तौर पर एंगेज करने वाले कार्यक्रम बना सकेंगे। साथ ही ब्रॉडकास्टर्स को नए तरह के विज्ञापनों के अवसर भी मिलेंगे। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इस ड्यूल स्क्रीन का एक्सपीरियंस गेम चेंजर साबित होगा। टेलीविजन और मोबाइल पर पैसिव विज्ञापन की यह सूरत बदल देगा।

    इसक सीधा असर टीवी विज्ञापन पर पड़ेगा, क्योंकि अभी तक टीवी पर किसी खास दर्शक आधारित विज्ञापन नहीं दिखाए जाते हैं लेकिन इसके आने के बाद टीवी पर भी फेसबुक, गूगल और ट्विटर जैसे विज्ञापन देखने को मिलेंगे। स्क्रीनज की मदद से विज्ञापनदाता को दर्शकों की जरूरत का पता चल जाएगा जिसके आधार पर विज्ञापन दिखाए जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें