इस कंपनी ने पेश किया अबतक का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 98 रुपये में 39GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 18 May 2018 02:55 PM IST
BSNL launched Rs 98 Pack with 1.5GB data per day to takes on Jio, Airtel
Mobile user

    जियो की लॉन्चिंग के बाद से अभी तक भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में चल रहा डाटा वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन टेलीकॉम कंपनियां नए-नए डाटा प्लान और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान पेश कर रही हैं। इसी बीच एयरटेल, जियो, वोडाफोन और आइडिया को कड़ी टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने प्री-पेड यूजर्स के लिए सुनामी प्लान पेश किया है।

    bsnl
    bsnl

    BSNL के इस डाटा सुनामी पैक की कीमत 98 रुपये है। इस प्लान के तहत 2.51 रुपये में 1 जीबी डाटा मिल रहा है यानी 98 रुपये में कुल 39 जीबी डाटा जो कि जियो के प्लान से भी सस्ता है। जियो के 149 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है यानि 1 जीबी डाटा की कीमत 3.51 रुपये है।

    bsnl
    bsnl

    बीएसएनएल के इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 26 दिनों की होगी। कंपनी का यह प्लान देशभर के सभी सर्किल में एक्टिव हो गया है। हालांकि कंपनी के इस प्लान की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि जियो और एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें