Reliance Jio ने शानदार प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, अब नहीं कराना पड़ेगा हर बार रिचार्ज

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने लॉकडाउन के दौरान घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 999 रुपये है। यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में रोजाना 3GB डाटा के साथ जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले वॉक्र फॉर्म होम प्लान की सीरीज दूरसंचार बाजार में पेश की थी।

Jio का 999 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 3,000 नॉन-जियो मिनट देगी। हालांकि, यूजर्स इस प्लान में जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस खास रिचार्ज प्लान में जियो प्रीमियम एप्स में सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।
नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी जियो के अन्य वर्क फ्रॉम होम प्लांस की जानकारी

रिलायंस जियो ने हाल ही में वर्क फ्रॉम होम के लिए एक प्री-पेड प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 2,399 रुपये है। इसकी वैधता 365 दिनों की है और इसमें रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।
- जियो के शानदार नए प्लान से लॉकडाउन के दौरान यूजर्स को होगा फायदा, मिलेगा 1.5GB से लेकर 2GB तक डाटा
- Coronavirus: Jio Phone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ आरोग्य सेतु मोबाइल एप
- Jio के शानदार लंबी अवधि वाले प्लान, हर दिन मिलेगा 1.5GB से लेकर 2GB तक डाटा
- 300 रुपये से कम के धमाकेदार रिचार्ज प्लान, रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा