Coronavirus: Jio Phone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ आरोग्य सेतु मोबाइल एप

मिनिस्ट्री ऑफ टेक्नोलॉजी ने गुरुवार को आरोग्य सेतु मोबाइल को 50 लाख Jio Phone यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि अब कोरोना संक्रमण को ट्रैक करना बहुत आसान हो जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स के लिए आरोग्य सेतु IVRS सेवा को लॉन्च किया था।

10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतु एप
आरोग्य सेतु मोबाइल एप को अब तक 10 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इससे पहले आरोग्य सेतु एप को अफ्रैल के अंत तक 7.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया था।

आरोग्य सेतु IVRS सेवा
कंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स के लिए आरोग्य सेतु IVRS सेवा को लॉन्च किया था। इस सेवा के तहत अब फीचर फोन और लैंडलाइन के यूजर्स 1921 टॉल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर वायरस से जुड़ी ताजा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- Vodafone Idea ने ग्राहकों को दी बड़ी सुविधा, बोलकर कर सकेंगे रिचार्ज
- माइक्रोसॉफ्ट ने 32 बिट लैपटॉप और कंप्यूटर के लिए बंद किया विंडोज 10 का सपोर्ट
- Jio के शानदार लंबी अवधि वाले प्लान, हर दिन मिलेगा 1.5GB से लेकर 2GB तक डाटा
- Facebook से भारत सरकार ने मांगा यूजर्स का डाटा, 2019 में भेजी थी 40 हजार से ज्यादा रिक्वेस्ट