Instagram यूजर्स को जल्द मिलेगा खास फीचर का सपोर्ट, जानें क्या है खास

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 22 Mar 2020 10:35 AM IST
सार
Instagram soon launch disappearing message feature for users know about it
instagram - फोटो : demo pic

    विस्तार

    दिग्गज फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम (Instagram) जल्द नया और रोचक फीचर लॉन्च करने वाली है। इस फीचर का नाम है डिसअपीयरिंग मैसेज है। इसके जरिए एप में मौजूद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। वहीं, दूसरी तरफ इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप भी इस फीचर पर काम कर रहा है और बीटा वर्जन पर इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। तो आइए जानते हैं डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर के बारे में विस्तार से...

    कंपनी की इंजीनियरिंग विशेषज्ञ जेन वॉन्ग ने इस खास फीचर को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। जेन वॉन्ग ने ट्वीट में लिखा है कि हम एक ऐसा फीचर लॉन्च करने वाले है, जिससे मैसेज कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने डार्क मोड को लेकर भी जीफ (GIF) शेयर की है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर डिसअपीयरिंग मैसेज को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। इस फीचर की मदद से ट्वीट 24 घंटे के बाद अपने डिलीट हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें