Best Data Plan: घर पर बोर हो रहे हैं और वीडियो देखना चाहते हैं तो ये हैं बंपर डाटा वाले प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Mar 2020 04:37 PM IST
Best Data Plan For heavy internet user In India with upto daily 3GB data, all you need to know
best data plan - फोटो : social media

    कोरोना वायरस की मार पूरी दुनिया पर पड़ रही है। गूगल, फेसबुक और ट्विटर के अलावा भारत की भी कई निजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी है। वहीं कई कंपनियों ने अपने यहां छुट्टी कर दी है। इसके अलावा कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स में भी छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में अधिकतर लोग अपने घरों में हैं तो यदि आप छात्र हैं और घर से ही ऑनलाइन क्लासेज ले रहे हैं या फिर आम आदमी हैं और खाली समय में वीडियो देखना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम बेस्ट डाटा प्लान के बारे में आपको बताएंगे।

    JIO DOUBLE DATA
    JIO DOUBLE DATA - फोटो : JIO

    जियो के प्लान

    हाल में ही जियो ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए डबल डाटा की पेशकश की है। अब जियो के 51 रुपये वाले प्लान में 6 जीबी डाटा मिल रहा है, जबकि पहले 3 जीबी डाटा मिल रहा था। इसके अलावा इस प्लान में 500 नॉन-जियो एफयूपी मिनट मिलेंगे।

    JIO
    JIO - फोटो : amar ujala

    जियो के 101 रुपये वाले में अब 6 जीबी की जगह 12 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में 1000 नॉन-जियो एफयूपी मिनट मिलेंगे। जियो के 21 रुपये वाले प्लान में अब 2 जीबी डाटा और 200 नॉन-जियो एफयूपी मिनट मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें