Idea का नया धमाका, सिर्फ 179 रुपये में पूरे महीने अनलिमिटेड कॉलिंग, साथ में डाटा भी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Nov 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
Idea Cellular offers Rs 179 Plan with 1GB Data and Unlimited calling for 28 days
Idea - फोटो : livemint

    टाटा डोकोमो और रिलायंस कम्यूनिकेशन के ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए एयरटेल, वोडाफोन ने कमर कस ली है। ग्राहकों को लुभाने के लिए ये कंपनियां रोज नए-नए प्लान पेश कर रही है। इसी बीच आइडिया सेल्यूलर ने एक और नया प्लान पेश किया है जिसके तहत 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा कुछ डाटा भी मिल रहा है।

    क्या है आइडिया का 179 रुपये वाला प्लान?

    Idea
    Idea

    सबसे पहले बता दें कि यह प्लान आइडिया के प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान की कीमत 179 रुपये है जिसके तहत 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा और सभी नेटवरक् पर लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। कंपनी ने यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए निकाला है जो कम डाटा यूज करते हैं लेकिन कॉलिंग ज्यादा करते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Idea लाया 70GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

    साl ही यह प्लान सभी हैंडसेट यूजर्स के लिए है। वहीं ग्राहक अगर 179 रुपये वाला रिचार्ज माय आइडिया ऐप या ideacellular.com से कराते हैं तो उन्हें 1 जीबी डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा। बता दें कि आइडिया ने यह प्लान जियो के 149 रुपये वाले प्लान की टक्कर में पेश किया है। जियो के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 4.2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें