Idea लाया 70GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Nov 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
Idea Cellular offers Rs 398 Tariff Plan With Unlimited Voice Calls and 1GB 3G/4G Data for 70 Days
Idea 4G VoLTE

    अगर आप भी एक आइडिया सिम कार्ड यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइडिया सेल्यूलर ने एक बार फिर से अपने प्लान को अपडेट किया है। कंपनी ने इस बार जियो और एयरटेल के मुकाबले में 70 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान पेश किया है तो आइए आइडिया के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    क्या है आइडिया का नया 70 जीबी डाटा वाला प्लान?

    Idea
    Idea

    सबसे पहले आपको बता दें कि आइडिया का यह प्लान अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग है। जैसे- आंध्रप्रदेश में इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है, वहीं दूसरे सर्किल में इसकी वैधता 70 दिनों की है। इस प्लान की कीमत 398 रुपये है और इसके तहत 70 दिनों या 56 दिनों तक (सर्किल के हिसाब से) 1GB 3G/4G डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः आपने कराया है एयरटेल का यह रिचार्ज तो 2 दिन बंद रहेगी सेवाएं

    इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी, हालांकि इस प्लान में मैसेज की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। बता दें कि आइडिया के पास एक 349 रुपये का भी प्लान है जिसके तहत 28 दिनों की वैधता के साथ 28 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें