Gemini 2.5 Flash: गूगल ने लॉन्च किया सस्ता एआई मॉडल, इन काम में होगा इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Apr 2025 01:52 PM IST
सार

गूगल ने Flash मॉडल को एक “वर्कहॉर्स” (काम का घोड़ा) बताया है। यह वर्चुअल असिस्टेंट्स, रीयल टाइम समरी टूल्स आदि के लिए एक आदर्श इंजन है जहां बड़े स्तर पर तेज और सटीक परिणाम जरूरी हैं।

Google Releases Cost Efficient and Low-Latency Gemini 2.5 Flash AI Model
Gemini 2.5 Flash - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने अपने Gemini 2.5 AI मॉडल परिवार का दूसरा मॉडल Gemini 2.5 Flash लॉन्च किया है। यह एक कम लागत वाला, लो-लेटेंसी (तेज प्रतिक्रिया समय) वाला मॉडल है जिसे रीयल टाइम इंफरेंस, बड़े स्तर पर बातचीत और जेनरल इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। यह नया AI मॉडल जल्द ही Google AI Studio और Vertex AI दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे डेवलपर्स और यूजर्स इसका उपयोग करके एप्लिकेशन और AI एजेंट्स बना सकें।

    गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपने इस नवीनतम लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) की जानकारी साझा की। इस पोस्ट में बताया गया कि Gemini 2.5 Pro मॉडल भी अब Vertex AI पर उपलब्ध है। Pro मॉडल उन कार्यों के लिए उपयुक्त है जिनमें गहरी जानकारी, मल्टी-स्टेप एनालिसिस और सूक्ष्म निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। वहीं, Flash मॉडल को स्पीड, लो लेटेंसी और कॉस्ट एफिशिएंसी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    गूगल ने Flash मॉडल को एक “वर्कहॉर्स” (काम का घोड़ा) बताया है। यह वर्चुअल असिस्टेंट्स, रीयल टाइम समरी टूल्स आदि के लिए एक आदर्श इंजन है जहां बड़े स्तर पर तेज और सटीक परिणाम जरूरी हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें