फायदे की बात: BSNL ने लॉन्च किया गजब का प्लान, कीमत कम, 70GB डाटा और भी बहुत कुछ
कंपनी की छवि ऐसी बनी हुई है कि वह कम दामों में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। यही वजह है कि इसके नए प्लान्स से निजी कंपनियों के प्रदर्शन पर असर देखा जा रहा है।

विस्तार
हाल के महीनों में जैसे ही निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाईं, वैसे ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के ग्राहकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। किफायती विकल्पों की तलाश में अब बड़ी संख्या में उपभोक्ता BSNL की सेवाओं की ओर रुख कर रहे हैं। इसी बीच BSNL भी अपने नेटवर्क और रिचार्ज विकल्पों को बेहतर बनाने में जुटा है ताकि और भी अधिक ग्राहक जोड़े जा सकें। निजी कंपनियों के लिए चुनौती बनते हुए BSNL ने कई ऐसे नए प्लान पेश किए हैं जो उनके बाजार प्रभाव को प्रभावित कर सकते हैं।
BSNL लंबे समय से अपने सस्ते और लंबे वैधता वाले प्लान्स के लिए जाना जाता है। कंपनी की छवि ऐसी बनी हुई है कि वह कम दामों में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। यही वजह है कि इसके नए प्लान्स से निजी कंपनियों के प्रदर्शन पर असर देखा जा रहा है।
BSNL के पास ऐसे कई रिचार्ज प्लान्स हैं जिनकी वैधता 70 दिन, 45 दिन, 150 दिन, 160 दिन, 180 दिन, 336 दिन, 365 दिन और यहां तक कि 425 दिन तक की है। ये प्लान्स लंबी अवधि के उपयोग के लिए बेहद किफायती साबित हो रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने एक नया प्लान भी लॉन्च किया है जो कम कीमत में हाई-स्पीड डेटा देता है।
- OpenAI: CEO सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान, अब ChatGPT याद रखेगा आपकी 'कुंडली'
- टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप
- SuperGrok: एलन मस्क का बड़ा एलान, छात्रों के लिए फ्री कर दिया सुपरग्रोक, जानें क्या है ऑफर
- Trump Tariff: चीन ने उड़ाया अमेरिका का मजाक, शेयर किया कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी करते हुए अमेरिकन का वीडियो