शॉपिंग लवर्स के लिए खुशखबरी: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2026 की तारीखों का एलान, कब से मिलेगा अर्ली एक्सेस?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 16 Sep 2026 10:24 AM IST
सार

बिग बिलियन डेज सेल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले फ्लिपकार्ट ने अपनी इस महासेल की तारीखों का आधिकारिक एलान कर दिया है। इसके साथ ही प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस का भी खुलासा हो चुका है। आइए जानते हैं कि यह महासेल कब से शुरू होगी और क्या इस बार आपके बजट में नया स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज मिल पाएंगे...

विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days 2026, Sale From October 9, Early Access From October 8
नौ अक्तूबर 2026 से शुरू होगी बिग बिलियन डेज सेल - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    फेस्टिव सीजन से पहले फ्लिपकार्ट ने अपनी साल की बड़ी सेल बिग बिलियन सेल डेज 2026 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। फ्लिपकार्ट के ताजा टीजर के मुताबिक, प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस आठ अक्तूबर से शुरू होगी। वहीं, उपलब्ध रिपोर्ट्स में मेन सेल की शुरुआत 9 अक्तूबर 2026 से बताई जा रही है। हालांकि, प्रोडक्ट-लेवल डील्स और पूरी सेल टाइमलाइन अभी सामने नहीं आई है। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और दूसरे प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स आने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट ने अभी सबसे बड़ी डील्स को पूरी तरह रिवील नहीं किया है।

    8 अक्तूबर से किसे मिलेगा अर्ली एक्सेस?

    यहां पर यह जानना भी जरुरी है कि आखिर यह अर्ली एक्सेस किसको मिलेगा। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में इस बार कुछ यूजर्स को आम ग्राहकों से पहले खरीदारी का मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट प्लस, फ्लिपकार्ट ब्लैक और फ्लिपकार्ट कार्ड से जुड़े योग्य ग्राहकों को आठ अक्तूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। यानी इन ग्राहकों को सेल की डील्स सामान्य यूजर्स से पहले देखने और खरीदने का मौका मिल सकता है। यह खास तौर पर उन प्रोडक्ट्स के लिए उपयोगी हो सकता है जिनकी डिमांड ज्यादा रहती है और सेल के दौरान शुरुआती स्टॉक जल्दी खत्म हो सकता है।

    विज्ञापन

    किन बैंक के कार्ड पर कितना मिलेगा डिस्काउंट?

    बता दें कि फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को बैंकिंग पार्टनर के तौर पर प्रमोट किया है। टीजर में योग्य ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का जिक्र है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि किन कार्ड्स पर यह ऑफर लागू होगा, न्यूनतम ट्रांजैक्शन कितना होना चाहिए, अधिकतम डिस्काउंट की सीमा क्या होगी और कौन-कौन से प्रोडक्ट इस ऑफर के दायरे में आएंगे। इन शर्तों के स्पष्ट होते ही इसकी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसलिए फिलहाल दस प्रतिशत डिस्काउंट को संभावित बैंक ऑफर के तौर पर देखा जाना चाहिए। इसकी पूरी शर्तें फ्लिपकार्ट की ओर से बाद में स्पष्ट की जा सकती हैं।

    आईफोन खरीदारों के लिए क्यों खास हो सकती है सेल?

    • हाल ही में एपल के नए मॉडल की लॉन्चिंग होने के बाद इस साल बिग बिलियन डेज सेल आईफोन खरीददारों के लिए दिलचस्प हो सकती है। खासकर आईफोन 17 और 17 प्रो सीरीज पर खरीददारों की नजर रह सकती है।
    • आमतौर पर एपल की नई आईफोन सीरीज आने के बाद रिटेलर्स पिछली पीढ़ी के मॉडल्स पर कीमत और ऑफर्स में बदलाव करते हैं। ऐसे में फेस्टिव सेल के दौरान पुराने मॉडल पर बेहतर डील देखने को मिल सकती है।
    • लेकिन 2026 में एपल की लाइनअप का पैटर्न अलग है। कंपनी ने आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और अपना पहला फोल्डेबल प्रो पेश किया है, जबकि स्टैंडर्ड आईफोन 18 मॉडल शामिल नहीं है। इसी वजह से इस बार आईफोन 17 लाइनअप की कीमतों और ऑफर्स को रिटेलर्स किस तरह पेश करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
    • हालांकि, आईफोन 17 और आईफोन 17 प्रो पर वास्तविक डिस्काउंट अभी सामने नहीं आया है। इनकी कीमत और ऑफर Flipkart की प्रोडक्ट-स्पेसिफिक डील्स घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

    अगर पिछले साल के पैटर्न पर नजर डालें, तो 2025 में फ्लिपकार्ट ने 23 सितंबर से बिग बिलियन डेज सेल आयोजित की थी, जिसमें प्लस और ब्लैक मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस दिया गया था। उस समय एपल, सैमसंग, मोटोरोला जैसी दिग्गज कंपनियों के फोन्स के साथ-साथ टीवी, पीसी और लैपटॉप पर बंपर डील्स देखने को मिली थीं। उस दौरान भी एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक पर दस प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और लिमिटेड टाइम फ्लैश डील्स दी गई थीं।

    इस साल किन प्रोडक्ट्स पर नजर रहेगी?

    बिग बिलियन डेज फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल में से एक है। ऐसे में इस बार भी कई कैटेगरी में ऑफर्स आने की उम्मीद है। खरीदार खास तौर पर स्मार्टफोन्स और आईफोन्स, लैपटॉप और पीसी, टेलीविजन, होम अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑडिया प्रोडक्ट्स जैसे प्रोडक्ट्स पर नजर रख सकते हैं।

    हालांकि, अभी इन कैटेगरी में मिलने वाली सटीक कीमत और डिस्काउंट की जानकारी सामने नहीं आई है। फ्लिपकार्ट ने अपने टीजर में फिलहाल सिर्फ यह संकेत दिया है कि Top Deals की जानकारी बाद में सामने आएगी।

    इस बार खरीदारों को क्या देखना चाहिए?

    अगर आप बिल बिलियन डेज सेल 2026 में कोई महंगा प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सिर्फ दिख रहे डिस्काउंट पर फैसला करना सही नहीं होगा। खरीदारी से पहले सेल प्राइस, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, ईएमआई और अन्य लागू शर्तों को साथ में देखना जरूरी होगा। खासकर महंगे स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स में वास्तविक भुगतान राशि इन सभी ऑफर्स के बाद बदल सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें