BSNL का सबसे बड़ा ऑफर, कॉल करने पर अकाउंट में आएंगे पैसे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 01 Nov 2019 02:46 PM IST
BSNL Offers Will Get 6 Paise in Their Accounts for Every Voice Call Above 5 Minutes
BSNL - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जियो पर बड़ा हमला करते हुए कैशबैक ऑफर का एलान किया है। BSNL का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है, क्योंकि इस कैशबैक ऑफर के तहत ग्राहकों को फोन पर बात करने पर पैसे मिलेंगे। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से...

    ये भी पढ़ें: 13 लाख भारतीयों के बैंक अकाउंट में सेंध, बचने का यह है तरीका

    सबसे पहले आपको बता दें कि बीएसएनएल का यह कैशबैक ऑफर उन्हीं लोगों के लिए है जो 5 मिनट या उससे ज्यादा बात करते हैं। इस ऑफर के तहत यदि आप 5 मिनट से अधिक बातें करते हैं तो आपको 6 पैसे प्रति मिनट का कैशबैक मिलेगा। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड औरबीएसएनएल एफटीटीएच सब्सक्राइबर्स के लिए ही है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp की जासूसी: Pegasus सॉफ्टवेयर के बारे में सबकुछ जो आपको जानना चाहिए

    बता दें कि रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने ग्राहकों से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 6 पैसे प्रति मिनट इंटर कनेक्टेड यूजेज चार्ज (आईयूसी) चार्ज लेने का एलान किया है। इस एलान के बाद जियो के सभी प्लान महंगे हो गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें