Apple: एडवांस तरीके से अनलॉक होगा आईफोन, एपल की नई तकनीक से हिल जाएगा स्मार्टफोन बाजार!

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 31 Jul 2024 07:35 PM IST
सार

स्मार्टफोन में सेफ्टी के लिए कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। मगर एपल दिल की धड़कन से डिवाइस को अनलॉक करने वाली तकनीक लेकर आ रहा है। आगे इस खबर में जानिए एपल की खास तकनीक किस तरह से काम करेगी।

विज्ञापन
apple is working on new technology that will unlock iphones using heartbeat
Apple - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    देश के स्मार्टफोन बाजार में मोबाइल की बिक्री लगातार बढ़ रही है। फोन निर्माता कंपनियां नए-नए डिजाइन और गजब के फीचर्स के साथ अपने मॉडलों को पेश कर रही हैं। आपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कई शानदार फीचर्स को देखा होगा या फिर इस्तेमाल किया होगा। इसके पीछे की वजह है कि स्मार्टफोन आज के समय में लोगों के लिए बहुत ज्यादा कीमती और जरूरी बन गया है।

    यही वजह है कि फोन निर्माता मोबाइल की सेफ्टी के लिए तरह-तरह के फीचर्स जैसे- पासवर्ड, पिन, टच आईडी, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी को फोन में देते हैं। इन सेफ्टी फीचर्स की बदौलत ही यूजर्स के मोबाइल सुरक्षित हो पाते हैं। मगर अब एपल एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है, जो स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचा सकती है। आगे जानिए क्या है पूरी जानकारी।

    विज्ञापन

    दरअसल, एपल फोन अनलॉक करने के लिए एक खास तरह की बायोमैट्रिक तकनीक पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एपल ने आईफोन, मैक और आईपैड जैसे डिवाइस के लिए बायोमैट्रिक तकनीक की टेस्टिंग की है। इस तकनीक की वजह से यूजर्स अपनी दिल की धड़कन से ही डिवाइस को अनलॉक कर पाएंगे। स्मार्टफोन बाजार में अभी तक इस तरह की कोई भी तकनीक नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एपल ईसीजी यानी हार्ट रेट तकनीक पर आधारित फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर में डिवाइस बायोमैट्रिक तरीके से काम करेगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह फीचर जल्द ही एपल यूजर्स को मिल सकता है। यह तकनीक एक खास तरह के रिदम पर काम करेगी, जोकि यूजर्स की दिल की धड़कनों से जुड़ी होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें