OpenAI: ओपनएआई ने पेश किया धांसू फीचर, सबसे पहले इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
अगर आप चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। ओपनएआई ने एक नया अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट में यूजर्स को काफी सारे फायदे मिलेंगे, हालांकि, अभी सिर्फ कुछ ही यूजर्स को इसका लाभ मिलेगा।

विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी द्वारा समर्थित ओपनएआई चैटबॉट चैटजीपीटी की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है। अगर आप चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, ओपनएआई ने एक नया एडवांस फीचर रोलआउट कर दिया है। नए अपडेट से यूजर्स को काफी बड़ा फायदा होने वाला है। ओपनएआई ने एडवांस वॉयस मोड पेश कर दिया है, हालांकि, यह अपडेट सिर्फ चैटजीपीटी प्लस यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है। यहां पर आपको बता दें कि वॉयस मोड को कुछ महीने ही जारी किया गया था, इस फीचर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
ओपनएआई की योजना थी कि इस एडवांस अपडेट को जून में जारी किया जाना था, मगर इसे देरी के साथ जुलाई में पेश किया गया है। एडवांस वॉयस मोड फीचर पहले से ज्यादा तेज और बेहतर ढंग से यूजर्स के सवालों का जवाब देगा। यहां तक की अगर इस फीचर का इस्तेमाल काफी ज्यादा लोग भी इस्तेमाल कर रहे होंगे तो भी इसमें जल्दी अपडेट मिले।
ओपनएआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट करके कहा, 'हम एडवांस वॉयस मोड को चैटजीपीटी प्लस के एक छोटे समूह के लिए रोलआउट कर रहे हैं। एडवांस वॉयस मोड पहले से काफी प्राकृतिक, रियल टाइम बातचीत वो भी बिना किसी रुकावट के कर पाएंगे। साथ ही आपकी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएगा।'
ओपनएआई ने आगे कहा, 'मोबाइल एप अल्फा में यूजर्स ईमेल के साथ दिशानिर्देश और मैसेज हासिल कर पाएंगे। आने वाले समय में और अधिक यूजर्स तक इसका दायरा बढ़ाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकें।'