10 लाख लोगों में से सिर्फ आपको ही पहचानेगा आपका iPhone X, ये हैं फेस ID की खूबियां

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Sep 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
Apple iPhone X FaceID feature, Everything you need to know
iPhone X Face ID

    एप्प्ल ने आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने फोन में फेस आईडी फीचर (फेशियल रिकॉग्निशन) दिया है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 10 लाख लोगों में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके चेहरे से फोन को लॉक खुलेगा। साथ ही एप्पल का कहना है कि नए आईफोन X में दिया गया फेशियर रिकॉग्निशन फिंगरप्रिंट स्कैनर से फास्ट और सिक्योर है तो आइए जानते हैं ऐसा क्या है एप्प्ल के इस नए फेशियल रिकॉग्निशन फीचर में।

    ये भी पढ़ेंः iPhone 8 के आते ही पुराने आईफोन की कीमतों में भारी कटौती, जानिए नए प्राइज

    iPhone X के फेशियल रिकॉग्निशन की खासियतें

    iPhone X Face ID
    iPhone X Face ID

    एप्पल ने इस बार पहली दफा आईफोन में से होम बटन को हटा दिया है, हालांकि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में अभी भी होम बटन है। केवल आईफोन X में होम बटन नहीं दिया गया है। वहीं इस फोन की स्क्रीन में टच आईडी भी है।

    विज्ञापन

    कैसे काम करता है Apple का फेशियल रिकॉग्निशन?

    iPhone X Face ID
    iPhone X Face ID

    आईफोन X की फेस आईडी TrueDepth कैमरा सेटअप पर काम करता है जो कि आपके चेहरे को 30,000 से ज्यादा इन्फ्रारेड डॉट्स में डिवाइड कर देता और फिर 3D में आपके चेहरे को स्कैन करता है। इसे लेकर एप्पल का कहना है कि यह आईफोन X का फेशियर रिकॉग्निशन इतना फास्ट है कि 1-2 सेकेंड में आपका फोन अनलॉक हो सकता है। साथ ही यह अंधेरे में भी काम करता है। एप्पल का कहना है कि आपके दोस्त आपको पहचानने से इनकार कर सकते हैं लेकिन आईफोन X नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें