iPhone 8 के आते ही पुराने आईफोन की कीमतों में भारी कटौती, जानिए नए प्राइस

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Wed, 13 Sep 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
iPhone 8 Launched: Apple Slashed iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus Prices in India
iPhone 8

    अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एप्पल ने अमेरिका में तीन नए आईफोन लॉन्च कर दिए हैं, जो जल्द ही भारत में भी होंगे। कंपनी ने एक साथ तीन आईफोन- iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 प्लस लॉन्च किए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी नया आईफोन आने के बाद पुराने मॉडल्स की कीमतें घटा दी गई हैं। एप्पल ने आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमतों में भारी कटौती की है।

    ये भी पढ़ेंः आपके दोस्त आपको पहचानने से इनकार कर सकते हैं लेकिन आईफोन X नहीं

    iPhone 6S Plus
    iPhone 6S Plus

    iPhone 6s की नई कीमत

    आईफोन 6एस का 32 जीबी और 128 जीबी वैरिएंट अभी तक क्रमश: 46,900 रुपए और 55,900 रुपए में उपलब्ध थे। कीमतें घटाए जाने के बाद अब यह क्रमश: 40,000 और 49,000 रुपए में मिलेंगे। इन मॉडल्स पर 6,900 रुपए घटाए गए हैं।

    iPhone 6s Plus
    iPhone 6s Plus

    iPhone 6s Plus की नई कीमत

    आईफोन 6एस प्लस के 32 जीबी और 128 जीबी वैरिएंट को अभी तक 56,100 रुपए और 65,000 रुपए में खरीदा जा सकता था। कीमतें घटने के बाद इन्हें 49,000 और 58,000 रुपए में खरीद सकते हैं। इन मॉडल्स पर 6,900 रुपए घटाए गए हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें