iPhone 8, 8+ और iPhone X हुआ लॉन्च, 10 सालों में ऐसे बदला आपका आईफोन

एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईफोन 8 लॉन्च हो गया है। आईफोन के 10 साल पूरे होने पर कंपनी ने कैलिफोर्निया के कूपर्टिनो स्थित एप्पल के नए कैम्पस के स्टीव जॉब्स थिएटर में नया फोन लॉन्च किया तो आइए इस खास मौके पर देखते हैं इन 10 सालों में आपका आईफोन कितना बदला है।
ये भी पढ़ेंः iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X लॉन्च, कीमत 45,000 रुपये से शुरू

साल 2007 में एप्पल ने अपना पहला आईफोन पेश किया था। पहले आईफोन में 3.5 इंच मल्टी टच स्क्रीन थी। उस समय फोन को 4 जीबी/8जीबी और 16जीबी की स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया था। सितंबर में लॉन्च हुए इस फोन की महज तीन महीने में 10 लाख यूनिट्स बिक गई थीं।

जुलाई 2008 में कंपनी ने अपना दूसरा आईफोन, आईफोन 3जी के नाम से लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने ऐप स्टोर भी लॉन्च किया, जिसमें 500 से ज्यादा ऐप मौजूद थे। यह फोन लोकेशन ट्रैकिंग और नेविगेशन करने में सक्षम था।