iPhone 15: आईफोन 15 सीरीज की हीटिंग समस्या पर एपल ने दी सफाई, कहा- जल्द फिक्स किया जाएगा बग
एपल ने अब सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और पुष्टि की है कि आईफोन 15 सीरीज के इस बग को फिक्स किया जा रहा है।

विस्तार
नए iPhone 15 सीरीज को यूजर्स के हाथों में आए अभी एक हफ्ते का भी समय नहीं हुआ है। तब से नए आईफोन मॉडल को लेकर हीटिंग की शिकायतें की जा रही हैं। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि यह टाइटेनियम फ्रेम है, जिसके कारण आईफोन गर्म हो रहे हैं। कई लोग टाइप-सी केबल को लेकर फोन गर्म होने का दावा कर रहे हैं। एपल ने अब सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और पुष्टि की है कि आईफोन 15 सीरीज के इस बग को फिक्स किया जा रहा है।
फोर्ब्स को दिए एक बयान में एपल ने कहा कि समस्या की पहचान कर ली गई है और शुरुआत में डिवाइस गर्म महसूस हो सकते हैं। हमने कुछ स्थितियों की पहचान की है जिनके कारण आईफोन अपेक्षा से अधिक गर्म हो सकते हैं।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि डिवाइस को सेट करने या रिस्टोर करने के बाद बैकग्राउंड एक्टिविटी बढ़ने के कारण पहले कुछ दिनों के दौरान हीटिंग समस्या आ सकती है। इसके अलावा, आईफोन 15 को 20 वॉट से ज्यादा USB-C पावर एडाप्टर से चार्ज करने पर फास्ट चार्जिंग के कारण इसके तापमान में अस्थायी रूप से बढ़ोतरी हो सकती है।
- SIM Card Rule: आज से लागू होंगे सिम कार्ड के नए नियम, लग सकता है 10 लाख का जुर्माना
- काम की बात: साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन ऐसे करें फ्रॉड की रिपोर्ट, बच जाएगी मेहनत की कमाई
- X Corp: एक्स से हो रहा यूजर्स का मोहभंग, लगातार घट रहे डेली एक्टिव यूजर्स, सीईओ लिंडा याकारिनो ने की पुष्टि
- Tech tips: अब अपनी भाषा में पढ़ें ईमेल, जानें जीमेल का यह खास फीचर