SIM Card Rule: आज से लागू होंगे सिम कार्ड के नए नियम, लग सकता है 10 लाख का जुर्माना

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 01 Oct 2023 03:00 PM IST
सार

नई गाइडलाइन के मुताबिक बिना पुलिस वेरिफिकेशन सिम कार्ड बेचने पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

new sim card rules change from 1 october 2023 by Dot To Curb Frauds
सिम कार्ड - फोटो : istock

    विस्तार

    सरकार ने सिम कार्ड जारी करने को लेकर नियमों में बदलाव किया है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने सुरक्षा के कारण सिम कार्ड बेचने के नियमों को सख्त किया है। यह नियम एक अक्तूबर यानी आज से लागू हो रहे हैं। इन नियमों के तहत, थोक में सिम कार्ड बेचने के लिए सिम डीलरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से फर्जी सिम कार्ड की बिक्री और एक ही नाम या आईडी पर कई सारे सिम कार्ड की बिक्री पर रोक लगेगी। इससे स्पैमिंग में भी कमी देखने को मिल सकती है।

    नई सिम कार्ड को लेकर सरकार की गाइडलाइन भी जारी की गई है। नई गाइडलाइन के मुताबिक बिना पुलिस वेरिफिकेशन सिम कार्ड बेचने पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक देश में करीब 10 लाख सिम कार्ड डीलर हैं जिन्हें पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा। इसके अलावा बिजनेस (दुकान) का भी केवाईसी कराना होगा।

    सिम कार्ड को लेकर सरकार के नियमों का असर डीलरों के साथ ग्राहकों पर भी पड़ेगा। वहीं नए सिम कार्ड खरीदने वाली प्रोसेस में समय लग सकता है। वहीं सिम कार्ड खोने या फिर टूटने के स्थिति में भी ग्राहकों को वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें