Airtel लाया नया प्री-पेड प्लान, सिर्फ 92 रुपये में 6GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 12 May 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Airtel new Rs 92 prepaid plan offer 6GB Data for 7 days, Know details here
airtel

    Airtel ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए एक बार फिर से नया प्लान पेश किया है। एयरटेल ने इस बार 49 रुपये और 92 रुपये के प्लान बाजार में उतारे हैं जिसमें ग्राहकों को भरपूर डाटा मिल रहा है। एयरटेल के इस प्लान को एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

    एयरटेल के 92 रुपये और 49 रुपये वाले दोनों प्लान के फायदे की बात करें तो ये दोनों प्लान उन यूजर्स के लिए हैं जिनका काम रोज के 1.4 जीबी या 1 जीबी डाटा से नहीं चलता है। एयरटेल के 92 रुपये वाले प्लान में जीबी डाटा मिल रहा है, वहीं 49 रुपये वाले प्लान में 3 जीबी डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन

    92 रुपये वाले प्लान की वैधता जहां 7 दिनों की है, वहीं 49 रुपये वाले प्लान की वैधता 1 दिन की है। हालांकि इन दोनों प्लान की सबसे बड़ी कमी इनके साथ कॉलिंग का नहीं मिलना है। इन दोनों प्लान में प्रतिदिन इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि एयरटेल के इन दोनों प्लान के मुकाबले जियो के पास भी दो प्लान हैं जिनमें ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिल रहा है। जियो के पास 51 रुपये और 101 रुपये के डाटा प्लान हैं जिनमें क्रमशः 3 जीबी और 6 जीबी डाटा मिल रहा है, साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है जो कि एयरटेल के प्लान में नहीं मिल रहा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें