खुशखबरी: ग्राहकों की टेंशन होगी खत्म, जल्द बढ़ेगी 4G के साथ डाउनलोडिंग स्पीड

पीयूष पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 12 May 2018 09:43 AM IST
Speed of downloading with 4G will increase soon says department of telecom

    दूरसंचार की 4जी सेवाएं लेने के बावजूद अगर मोबाइल में डेटा स्पीड धीमी है, तो इस परेशानी से आपको जल्द निजात मिलने वाली है। दूरसंचार विभाग ने इस समस्या से ग्राहकों को निजात दिलाने के लिए स्पेक्ट्रम हार्मोनाइजेशन को मंजूरी दे दी है। अब सेवा प्रदाता को डाटा मुहैया कराने में लंबा रास्ता नहीं अपनाना होगा, जिससे स्पीड और डाउनलोडिंग की रफ्तार बढ़ जाएगी।

    खुशखबरी: ग्राहकों की टेंशन होगी खत्म, जल्द बढ़ेगी 4G के साथ डाउनलोडिंग स्पीड

    दूरसंचार विभाग के अनुसार, हार्मोनाइजेशन को हरी झंडी मिलने से सेवा प्रदाता कंपनियां 4जी सेवाओं में गुणवत्ता और स्पीड को अच्छा कर सकेंगे। हार्मोनाइजेशन के तहत सभी सेवा प्रदाता स्पेक्ट्रम को एक ही रास्ते पर सामंजस्य के जरिए चलाएंगे।

    4G
    4G

    मौजूदा समय में सभी को अलग रास्ते अपनाने पड़ते हैं। ऐसे में किसी क्षेत्र में कोई कंपनी अच्छा प्रदर्शन करती है, जबकि दूसरे स्थान पर वही कंपनी बेहतर सेवाएं नहीं मुहैया करा पाती। हार्मोनाइजेशन को हरी झंडी मिलने का लाभ ग्राहक ही नहीं, सेवा प्रदाता कंपनियों को भी मिलेगा। विभाग के फैसले से 2,300 और 2,500 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम का हार्मोनाइजेशन होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें