Facebook करने जा रहा है यह बड़ा बदलाव, अब ब्रेकिंग न्यूज का मिलेगा नोटिफिकेशन

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट फेसबुक में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। फेसबुक ने कहा है कि वह अगले सप्ताह से ट्रेंडिंग फीचर को हटाने जा रहा है। फेसबुक का ट्रेंडिंग फीचर साल 2014 में लॉन्च हुआ था जो कि फेसबुक प्रोफाइल की टाइमलाइन पर दाहिनीं ओर दिखता है। ट्रेंडिंग में कोई खास मुद्दे की खबरें होती हैं जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। फेसबुक का यह फीचर दुनियाभर के सिर्फ 5 देशों में ही उपलब्ध है और ट्रेंडिंग टॉपिक्स में चल रही न्यूज में से 1.5 फीसदी खबरों पर ही क्लिक होता है।
फेसबुक इसके बदले ब्रेकिंग न्यूज का फीचर लाएगा। फेसबुक का दावा है कि यूजर्स को ब्रेकिंग न्यूज विश्वसनीय सूत्रों से दी जाएंगी और फर्जी खबरों को रोका जाएगा। इसके लिए फेसबुक 3 लेवल बनाएं हैं जिनमें ब्रेकिंग न्यूज, टूडे इन और न्यूज वीडियो इन वॉच शामिल हैं।
ब्रेकिंग न्यूज लेवल-
इस सर्विस के लिए फेसबुक उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, भारत और ऑस्ट्रेलिया के 80 न्यूज पब्लिशर्स के साथ पार्टनरशिप की है। इसके अलावा बड़ी ब्रेकिंग न्यूज आने पर फेसबुक नोटिफिकेशन भी देगा। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है।
टूडे इन-
फेसबुक एक नए सेक्शन की टेस्टिंग कर रहा है जिसका नाम टूडे इन होगा। इस सेक्शन में लोकल ब्रेकिंग और बड़ी खबरें होंगी। इसमें स्थानिय प्रसाशनिक अधिकारियों द्वारा शेयर किए अपडेट्स भी होंगे।
न्यूज वीडियो इन वॉच-
इस सेक्शन में न्यूज वीडियो की फॉर्मेट में मिलेगी। इसमें लाइव कवरेज भी होगा और साप्ताहिक अपडेट भी मिलेगा। फेसबुक ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट में दी है।