Xiaomi ने लॉन्च किया पारदर्शी बैक कवर वाला स्मार्टफोन Mi 8 एक्सप्लोरर

शाओमी ने गुरुवार को चीन में अपने वार्षिक इवेंट में एमआई 8 के तीन वेरियंट को पेश किए जिनमें एमआई 8, एमआई 8 एसई और एमआई 8 एक्सप्लोरर शामिल हैं। इनमें से एमआई 8 एक्सप्लोरर के खासियतों की बात करें तो इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3डी फेस रिकॉग्निशन और पारदर्शी बैक कवर है यानि फोन के अंदर क्या-क्या चीजें हैं आप उन्हें आसानी से देख सकेंगे। बता दें कि अभी हाल ही में वीवो ने दुनिया का पहला इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन वीवो एक्स21 भारत में लॉन्च किया है।
Xiaomi Mi 8 एक्सप्लोरर की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन की कीमत 3,699 यूआन यानि करीब 39,000 रुपये होगी। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। इसके अलावा फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि फोन के भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में अभी कोई खबर नहीं है।