रिलायंस जियो और सैमसंग ने मिलाया हाथ, 2018 तक मिल सकता है 5जी

अब तक तो रिलायंस जियो 4जी के साथ इंडिया में धमाल मचा रहा है लेकिन अब खबर है कि जियो 2018 में 5जी सेवा लॉन्च कर सकती है। दरअसल बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रिलायंस जियो ने एक अहम घोषणा की है। रिलायंस जियो ने प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग के साथ 5G सर्विस के लिए समझौता किया है। इवेंट में दोनों कंपनियों ने ‘Infill & Growth Project’ की घोषणा की।
यह प्रोजेक्ट जियो को देश की 90 फीसदी आबादी तक पहुंचाने में मदद करेगा। साथ ही इससे ग्रामीण इलाकों में भी जियो की पहुंच होगी। इस समझौते का मकसद देश में 4जी सर्विस के साथ 5जी सर्विस को लाना और डिजिटल इंडिया को सपोर्ट करना है।
विशेषज्ञों का कहना है कि 5जी के आने से कई किलोमीटर तक वाई-फाई यूज किया जा सकेगा। इसकी स्पीड करीब 1जीबी प्रति सेकेंड हो सकती है। दूसरे शब्दों में कहें तो आप फुल एचडी फिल्म सेकेंडों में डाउनलोड कर सकेंगे। इसके आने के बाद टीबी केबल की जरूरत नहीं होगी। अधिकतर काम वायरलेस तकनीक से संभव होंगे।