3जी/4जी को जाइए भूल, Nokia के साथ BSNL शुरू करेगी 5G और IoT सर्विस

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) नोकिया के साथ 5 जी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सर्विस को लॉन्च करने वाली है। इसके लिए बर्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया और बीएसएनएल के बीच मंगलवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर होगा।
इस समझौते में 5जी डिमॉन्स्ट्रेशन, हाई स्पीड इंटरनेट और आईओटी का प्रयोग शामिल हैं। बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह समझौता भारतीय बाजार के लिए है।
क्या होता है इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) ?

उन्होंने आगे बताया कि नोकिया और बीएसएनएल 5जी टेक्नोलॉजी कॉन्सेप्ट्स की शेयरिंग, नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग और इनोवेशन के लिए मिलकर काम करेंगी और भारतीय बाजार में 5जी जी संभावनाओं को तलाशा जाएगा। इंटरनेट ऑफ थिंग्स एक ऐसी तकनीक है जिसकी मदद से इंचरनेट के जरिए आपकी जरूरत की हर चीज को जोड़ा जाता है और उनसे डेटा लिया जाता है और डेटा दिया जाता है।
बता दें कि टेलिकॉम कंपनियों में मची होड़ के बीच बीएसएनएनल ने आज ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का नया प्लान 'दिल खोल के बोल' लॉन्च किया है, जो देश के सभी 22 सर्कल के पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। इसमें यूजर्स को 599 रुपये हर महीने देना होगा जिसके बाद वे रोमिंग में भी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि 599 वाला प्लान शुरुआती 4 महीने के लिए ही है। इसके बाद 799 रुपये देने होंगे। इसमें 6GB डाटा भी मिलेगा।