एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को मिला Whatsapp Dark Mode का सपोर्ट, जानें क्या है खास

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 04 Mar 2020 10:27 AM IST
WhatsApp Dark Mode Officially Launch For Android And IOS Users Know All Details In Hindi
व्हाट्सएप डार्क मोड - फोटो : verge / twitter

    Whatsapp Dark Mode India:

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने लंबे समय के बाद अपने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए डार्क मोड (Dark Mode) जारी किया है। इस मोड के एक्टिवेट हो जाने पर यूजर्स की आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा और साथ ही उनके फोन की बैटरी की खपत भी कम हो जाएगी। हालांकि, यह मोड सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही मिला है। कंपनी जल्द इस मोड को अन्य यूजर्स के लिए पेश करेगी। वहीं, व्हाट्सएप ने इससे पहले भी कई सारे फीचर्स लॉन्च किए थे, जिनको यूजर्स ने बहुत पसंद किया था। तो आइए जानते है व्हाट्सएप के लेटेस्ट डार्क मोड के बारे में विस्तार से...

    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling
    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling

    यूजर्स को मिलेगा डार्क ग्रे बैकग्राउंड

    व्हाट्सएप का कहना है कि हमने अपने इस लेटेस्ट मोड में डार्क ग्रे बैकग्राउंड और ऑफ-व्हाइट कलर के टेक्स्ट दिए हैं, जिससे यूजर्स की आंखे जल्दी नहीं थकेंगी और बैटरी की खपत भी कम हो जाएगी। इतना ही नहीं डार्क मोड से यूजर्स का चैटिंग करने का अनुभव पहले से काफी बेहतर हो जाएगा।

    whatsapp
    whatsapp

    डार्क मोड को ऐसे करें एक्टिवेट

    एंड्रॉयड 10 और आईओएस 13 यूजर्स व्हाट्सएप के डार्क मोड को सीधा सिस्टम सेटिंग में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। तो दूसरी तरफ एंड्रॉयड 9 और पुराने आईओएस यूजर्स को एप की सेटिंग में जाकर थीम के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां डार्क फ्रॉम लाइट, डार्क या सिस्टम वाइड ऑप्शन को चुनें और इसके बाद डार्क मोड एक्टिवेट हो जाएगा। वहीं, आपको डार्क मोड के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप वर्जन डाउनलोड करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें