महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच हैं ये पांच मोबाइल एप्स, मुसीबत में आएंगे काम

महिलाओं की सुरक्षा आज के समय में एक अहम मुद्दा बन गया है। बीते कई वर्षों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। तो ऐसे में जरूरत है कि जब भी महिलाएं घर से बाहर निकले, तो उनके पास सुरक्षा का इंतजाम होना चाहिए, क्योंकि उन्हें आए दिन किसी-न-किसी तरह की परेशानी से जूझना पड़ता है। तो आज हम आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐसे चुनिंदा एप्स के बारे में बताएंगे, जो आपातकाल की स्थिति में आपकी मदद करेंगे। तो आइए डालते हैं इन एप्स पर एक नजर...

Safetypin App
इस एप को खास महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया है। इस एप में यूजर को जीपीएस ट्रैकिंग, इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और सेफ लोकेशन जैसे फीचर्स मिले हैं। इसके अलावा यूजर्स इस एप में सुरक्षित और असुरक्षित जगहों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, यह एप अंग्रेजी और हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है।

Himmat Plus App
दिल्ली पुलिस ने इस एप को खास महिलाओं के लिए पेश किया है। इस एप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सबसे पहले दिल्ली पुलिस की साइट पर जाकर अपने आपको रजिस्टर करना होगा। यूजर को इस एप में एसओएस बटन की सुविधा मिलेगी, जिससे आपातकाल की स्थिति में यूजर की लोकेशन, ऑडियो और वीडियो सीधा पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। वहीं, इस एप के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
- Facebook ने कोरोना वायरस के बारे में गलत जानकारी देने वाले विज्ञापनों पर लगाई रोक
- Huawei ने पेश किया अपना एप स्टोर, गूगल प्ले-स्टोर से होगी टक्कर
- Netflix ने दिया बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पहले महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, देने होंगे इतने पैसे
- HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, 29 फरवरी से बंद हो जाएगा मोबाइल एप का यह वर्जन